pub-1657030687483830

भूमिगत कोयला खदानों में कार्यरत श्रमिकों को उमरेठ पुलिस ने किया साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक

Posted on

June 28, 2026

by india Khabar 24

 

अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) परासिया श्री जितेन्द्र सिंह जाट के निर्देशन एवं थाना प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह ठाकुर के नेतृत्व में “साइबर सेफ क्लिक अभियान 2.0” के अंतर्गत मोआरी खादान की भूमिगत कोयला खदानों में कार्यरत महिला एवं पुरुष श्रमिकों के लिए विशेष साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में श्रमिकों को ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी, फर्जी लिंक एवं क्यूआर कोड, ओटीपी और बैंकिंग फ्रॉड, सोशल मीडिया अपराध, डिजिटल अरेस्ट, साइबर ब्लैकमेल, फर्जी नौकरी एवं लोन के नाम पर होने वाली ठगी सहित विभिन्न साइबर अपराधों से बचाव की जानकारी दी गई। साथ ही साइबर हेल्पलाइन 1930 एवं राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया भी समझाई गई।

इस दौरान उपस्थित श्रमिकों से साइबर वॉलंटियर बनने का आह्वान किया गया तथा अपने परिवार और समाज को भी साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करने की अपील की गई। कार्यक्रम के अंत में सभी ने साइबर अपराधों से बचाव एवं अधिक से अधिक लोगों को जागरूक करने का संकल्प लिया।

पुलिस टीम: निरीक्षक विजय सिंह ठाकुर (थाना प्रभारी, उमरेठ) एवं प्रधान आरक्षक 728 नारायण उइके उपस्थित रहे।

Posted on

June 28, 2026

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]
Scroll to Top