pub-1657030687483830

सूचना के अधिकार की उड़ा रहे धज्जियां, तेंदूडोल पंचायत में भ्रष्टाचार पर पर्दा डालने की कोशिश

Posted on

June 15, 2026

by india Khabar 24

सूचना के अधिकार की उड़ा रहे धज्जियां, तेंदूडोल पंचायत में भ्रष्टाचार पर पर्दा डालने की कोशिश

शहडोल । जनपद पंचायत जयसिंहनगर अंतर्गत ग्राम पंचायत तेंदूडोल में विकास कार्यों में भारी अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के आरोप सामने आ रहे हैं। शिकायतकर्ता का आरोप है कि पंचायत में निर्मित स्टॉपडेम सहित अन्य निर्माण कार्यों में गंभीर वित्तीय अनियमितताएं हुई हैं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी एवं पंचायत सचिव मामले की जानकारी सार्वजनिक करने से बच रहे हैं।
शिकायतकर्ता द्वारा सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत जानकारी मांगे जाने के बावजूद समय पर जानकारी उपलब्ध नहीं कराई जा रही है। इससे यह आशंका और मजबूत हो रही है कि कहीं न कहीं भ्रष्टाचार को छिपाने का प्रयास किया जा रहा है। पर सवाल उठता है कि यदि सब कुछ नियमानुसार हुआ है तो जानकारी देने में आखिर परहेज क्यों किया जा रहा है।
शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि पंचायत सचिव और संबंधित अधिकारियों की मिलीभगत से भ्रष्टाचार का खेल संचालित हो रहा है। स्टॉपडेम निर्माण कार्य एवं अन्य निर्माण कार्य की गुणवत्ता और खर्च की जांच की मांग लंबे समय से की जा रही है, लेकिन अब तक किसी भी जिम्मेदार अधिकारी द्वारा ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।शिकायतकर्ता का कहना है कि शिकायतों के बावजूद कार्रवाई न होना कई सवाल खड़े करता है। आखिर भ्रष्टाचार के आरोपों की निष्पक्ष जांच कब होगी? सूचना के अधिकार के तहत मांगी गई जानकारी कब उपलब्ध कराई जाएगी? और दोषियों पर कार्रवाई कब तक होंगी, शिकायतकर्ता का कहना है कि प्रशासनिक कार्रवाई का इंतजार है। यदि समय रहते निष्पक्ष जांच नहीं हुई तो मामला उच्च अधिकारियों तक जाएगा।

अखिलेश द्विवेदी कि रिपोर्ट
7879114228

Posted on

June 15, 2026

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top