सिवनी। मध्य प्रदेश मीडिया संगठन प्रदेश अध्यक्ष गया प्रसाद जी की अनुशंसा में के प्रदेश सदस्यता प्रभारी महेंद्र अग्रवाल एवं सिवनी जिला अध्यक्ष बिट्टू जख्म के नेतृत्व में जिले एवं ग्रामीण क्षेत्रों के पत्रकारों ने गुरुवार को पुलिस अधीक्षक सिवनी को एक ज्ञापन सौंपा। संगठन ने ज्ञापन के माध्यम से कहा कि हाल ही में जिले में पत्रकारों पर बिना जांच के एफआईआर दर्ज की जा रही हैं, जो अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर प्रहार है। सिवनी लखनादौन धूमा आदेगांव में जो पत्रकारों के ऊपर FIR हुई है
पत्रकारों ने कहा कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में मीडिया जनहित के मुद्दों को सामने लाता है, लेकिन यदि बिना तथ्यों की जांच किए उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाती है, तो इससे निष्पक्ष पत्रकारिता पर विपरीत प्रभाव पड़ता है। ज्ञापन में मांग की गई कि भविष्य में किसी भी पत्रकार पर कार्रवाई से पूर्व निष्पक्ष जांच की जाए तथा पुलिस प्रशासन को इसके लिए दिशा-निर्देश जारी किए जाएं।
इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि यदि पत्रकारों पर उत्पीड़नात्मक कार्रवाई जारी रही तो संगठन चरणबद्ध आंदोलन करेगा। ज्ञापन सौंपने के समय कई वरिष्ठ पत्रकार एवं मीडिया कर्मी उपस्थित रहे।





