pub-1657030687483830

जबलपुर रेलवे स्टेशन पर दर्दनाक हादसा एस्केलेटर में फंसा 4 साल के मासूम का पैर, मां के सामने 45 मिनट तक दर्द से तड़पड़ा रहा बच्चा

Posted on

July 11, 2025

by india Khabar 24

 

जबलपुर आज रेलवे स्टेशन पर एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है। यहां प्लेटफार्म नंबर 6 पर बने एस्केलेटर में 4 साल के मासूम वारिस बंसल का पैर फंस गया। मासूम अपनी मां माला बंसल के साथ मैहर के अमरपाटन गांव से शहडोल जा रहा था। हादसे के बाद बच्चा करीब 45 मिनट तक दर्द से तड़पता रहा, मौके पर मौजूद यात्रियों और वेंडरों ने उसकी मदद की।

लगभग 45 मिनट बाद आरपीएफ पुलिस मौके पर पहुंची और बच्चे को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। हालांकि, इस दौरान रेलवे प्रशासन और आरपीएफ की संवेदनहीनता सामने आई। बच्चे के इलाज पर ध्यान देने के बजाय, रेलवे प्रशासन मौके पर मौजूद लोगों द्वारा बनाए गए वीडियो को डिलीट कराने में व्यस्त रहा।
मासूम वारिस बंसल का एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। बच्चे की मां माला बंसल ने इस हादसे पर दुख और रेलवे प्रशासन की लापरवाही पर गुस्सा जाहिर किया है। उन्होंने कहा कि मेरा बच्चा 45 मिनट तक दर्द में तड़पता रहा। रेलवे प्रशासन और आरपीएफ ने समय पर मदद नहीं की। अगर वहां मौजूद लोग न होते, तो पता नहीं क्या होता।

Posted on

July 11, 2025

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]
Scroll to Top