फरीद खान / समाजसेवा की मिशाल कहे जाने वाले नगर के युवा व्यवसाई समाजसेवी व दवा विक्रेता संघ उमरिया के जिलाध्यक्ष धीरेन्द्र शर्मा धीरू ने फिर एक बार समाजसेवा के उद्देश्य से चैत्र नवरात्र महापर्व में नौ दिवसीय भंडारे का आयोजन बैठकी से आरंभ कराया है। धीरू शर्मा ने अपने निज निवास के सामने विशाल भंडारे का आयोजन किया है जहां सुबह दर्शनार्थियों को चाय बिस्किट नाश्ता का प्रबंध करते है वहीं दोपहर से शाम 4 बजे तक प्रतिदिन अलग अलग पकवान व्यंजन के साथ भोजन का वितरण खुद अपने हाथों से करा रहे है। उल्लेखनीय है कि उनके द्वारा नवरात्र की पंचमी से विशेष अलग बेहतर व्यवस्था के साथ प्रतिवर्ष भंडारे का आयोजन किया जाता है जिसमें नगर के पल्लेदार नगर पालिका के सफाई कर्मी समाजसेवी महिला पुरुष सभी विभाग के कर्मचारियों को विधिवत बैठाकर भरपेट भंडारे का प्रसाद वितरित किया जाता है वहीं गरीब असहाय परिवार सहित नगर पालिका के सफाई कर्मी व पल्लेदारों को उपहार भी प्रदान किए जाते है। नगर के प्रतिष्ठित प्रतिष्ठान कुशलेंद्र मेडिकल स्टोर के संचालक धीरेन्द्र शर्मा का कहना है उन्हें यह तालीम उनके पूज्य पिता स्वर्गीय डॉक्टर आर के शर्मा से प्राप्त हुई थी जिनकी याद में वह प्रतिवर्ष दोनों नवरात्र को आयोजित करते है। बता दे कि युवा समाजसेवी धीरेन्द्र शर्मा धीरू भैया के पूज्य पिता बैकुंठवासी डॉक्टर आर के शर्मा पाली नगर के वरिष्ठ चिकित्सक और पूर्व खंड चिकित्सा अधिकारी थे जो अपने समय में वह भी समाजसेवा के एक मिशाल कहे जाते थे। उनके द्वारा चिकित्सीय निःशुल्क सेवा और सामाजिक कार्यों की सेवा के लिए उन्हें आज भी मिशाल के रूप में क्षेत्रवासी याद करते है। उसी क्रम में समाजसेवी धीरू शर्मा भी उनके पद चिन्हों पर चलकर क्षेत्र में सामाजिक कार्यों पर अपनी भागीदारी तय की जा रही है जिसमें गरीब परिवार की कन्याओं के विवाह में सहयोग चिकित्सकीय सेवा में उत्कृष्ट सहयोग दीन हीन परिवार के पालन पोषण में सहयोग आदि पर अनोखी सेवा की मिशाल लगातार देखने को मिल रही है। बहरहाल समाजसेवी धीरू शर्मा की इस निस्वार्थ सेवा को देखकर सभी यह कहते है ” दीनहि सबको लखत है दीनहि लखे न कोय जो दीनहि को लखत है दीन बंधु सम होय




