pub-1657030687483830

विहिप की दो दिवसीय प्रांत बैठक संपन्न

Posted on

March 11, 2025

by india Khabar 24

 

सिहोरा- विश्वहिन्दू परिषद महाकौशल प्रांत की दो दिवसीय प्रांत बैठक 8, 9 मार्च को, जबलपुर विभाग के सिहोरा में सम्पन्न हुई।
बैठक में विश्व हिन्दू परिषद भोपाल क्षेत्र के अधिकारी श्रीमान जुगराजधर जी पूरे समय रहे।

बैठक की अध्यक्षता परम पूज्य संत स्वामी ब्रह्मानंद जी एवं माननीय प्रांत अध्यक्ष श्री सुनील जी भागचंदानी ने की।

दो दिवसीय बैठक में कुल 09 सत्र हुए, जिसमें पिछले दिनों प्रयागराज में संपन्न हुई केंद्रीय बैठक के विषय, केंद्रीय प्रस्तावों का वचन किया गया।
श्रेणीश: और विभागस: बैठक के माध्यम से, संगठन विस्तार, दृढ़ीकरण, खण्ड स्तर और ग्राम तक कार्य, पहुंचने की योजना बनी। देश, धर्म, और समाज विरोधी शक्तियों के कुत्सित षडयंत्र के विरुद्ध, ग्राम-ग्राम तक जन जागरण के माध्यम से, जिहाद एवं धर्मान्तरण कराने वाले विधर्मियो को रोकने व इस धर्म युद्ध में उनको परास्त करने, सचेत करने की, विस्तृत योजना बनी।
विहिप, केंद्र सरकार से हिन्दू मंदिरों के स्वामित्व का अधिकार, हिन्दू संस्थाओं को देने के लिए लगातार प्रयासरत है। कार्य विस्तार, समाज का वैचारिक प्रबोधन, समाज के वंचित वर्गों के लिए सेवा कार्य, मतांतरण, लव जिहाद, गौहत्या एवं गौ तस्करी जैसे विषयों पर निर्णय एवं चर्चा हुई। आगामी कार्यक्रमों की योजना बनाई गईं।
बैठक में आज जनसंख्या नियंत्रण के विषय में विस्तार से चर्चा हुई।

बैठक में प्रांत मंत्री श्री उमेश माधव जी मिश्र, प्रांत संगठन मंत्री श्री जीतेंद्र बर्मा जी, सह मंत्रियों(श्री प्रदीप जी गुप्ता एवं श्री राजबहादुर जी जायसवाल) सहित क्षेत्र, प्रांत, विभाग एवं 34 जिले के कार्यकर्ता/ पदाधिकारी, पूर्णकालिक सम्मिलित हुए।
कुल अपेक्षित 294 में से, 254 कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
आगामी बजरंग दल, मातृशक्ति, दुर्गा वाहिनी एवं परिषद शिक्षा वर्ग, प्रशिक्षण की योजना भी तय हुईl
बैठक में संगठन कार्य को गति देने के उद्देश्य से कुछ नवीन घोषणाएं की गईं।

जिसमें प्रान्त उपाध्यक्ष अभियंता श्री सुरेश टेकाम जी, सीमा सिंह जी(सह प्रान्त संयोजिका) मातृशक्ति सहित अन्य घोषणायें हुई।

Posted on

March 11, 2025

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

ट्रैक्टरों के ओवरलोड और ओवर स्पीड पर लगाम लगाने जनपद सदस्य की अगुवाई में पोतरा के सैकड़ों ग्रामीण द्वारा लैलूंगा SDM को सौंपा गया ज्ञापन* *SDM राकेश वर्मा ने दिया निष्पक्ष जांच और कार्रवाई का आश्वासन*

ट्रैक्टरों के ओवरलोड और ओवर स्पीड पर लगाम लगाने जनपद सदस्य की अगुवाई में पोतरा के सैकड़ों ग्रामीण द्वारा लैलूंगा SDM को सौंपा गया ज्ञापन* *SDM राकेश वर्मा ने दिया निष्पक्ष जांच और कार्रवाई का आश्वासन*

Scroll to Top