pub-1657030687483830

राजमाता सिंधिया कन्या महाविद्यालय में आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का हुआ आयोजन

Posted on

March 9, 2025

by india Khabar 24

ममता गुप्ता छिंदवाड़ा

 

अपने कार्यों से समाज के लिए अपनी उपयोगिता साबित करने वाली महिलाओं का किया गया सम्मान

छिन्‍दवाड़ा/08 मार्च 2025/ जिले के शासकीय राजमाता सिंधिया कन्या महाविद्यालय में आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा किया गया, जिसमें महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण पर विशेष चर्चा हुई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद छिंदवाड़ा/पांढुर्णा श्री विवेक बंटी साहू, नगरपालिक निगम छिंदवाड़ा महापौर श्री विक्रम अहके, श्री टीकाराम चंद्रवंशी, श्री अंकुर शुक्ला, श्री रोहित पोफली सहित अन्य जनप्रतिनिधि और कलेक्टर श्री शीलेन्द्र सिंह, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती अंकिता त्रिपाठी, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास जिला छिंदवाड़ा डॉ.हेमन्त छेकर सहित अन्य अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक तथा बड़ी संख्या में महिलायें व छात्रायें उपस्थित थी।

सांसद श्री साहू का संबोधन- सांसद श्री साहू ने इस मौके पर महिला दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा महिलाओं के हित में लगातार प्रभावी कार्य किए जा रहे हैं, जिससे महिलाएं हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर बन रही हैं। उन्होंने महिलाओं के लिए चल रही विभिन्न योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि सरकार महिलाओं के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है ।

कलेक्टर श्री सिंह का संदेश- इस अवसर पर कलेक्टर श्री शीलेन्द्र सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि समाज में महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि यदि महिलाएं सशक्त होंगी तो देश और प्रदेश प्रगति करेगा।

Posted on

March 9, 2025

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top