pub-1657030687483830

506 कर्मशाला में महिला दिवस का आयोजन

Posted on

March 8, 2025

by india Khabar 24

506 थल सेना आधार कर्मशाला जबलपुर में श्रमिक संघ के तत्वाधान में अंतराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन प्रतिवर्ष अनुसार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस उपलक्ष्य में कर्मशाला की नियमित महिला कर्मचारी, अप्रेंटिस और आउटसोर्स नारी शक्ति और उनके संघर्ष को सम्मानित किया गया और श्रमिक संघ द्वारा उपहार भी बांटे गए।

इस समारोह में श्रमिक संघ के अध्यक्ष श्री पी एन मोहंती, पूर्व अध्यक्ष श्री भारत बेरिया, महामंत्री श्री विकास यादव, जेसीएम चतुर्थ लीडर स्टाफ साइड श्री जे एस भाटिया, जेसीएम चतुर्थ सचिव श्री दिनेश राजभर, जेसीएम मेंबर श्री संतोष यादव और श्रीमति रोशनी जेडॉक के साथ वर्क्स कमेटी के समस्त पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद थे।
श्री भारत कुमार बेरिया जी ने बताया कि इस वर्ष 2025 में, महिला दिवस की थीम “एक्सलरेट एक्शन” (Accelerate Action) लैंगिक समानता के लिए शीघ्र और निर्णायक कदम उठाने की आवश्यकता पर जोर देती है. वहीं, “सभी महिलाओं और लड़कियों के लिए: अधिकार, समानता, सशक्तिकरण” थीम यह सुनिश्चित करने का संदेश देता है कि हर महिला और लड़की को समान अवसर और सम्मान मिले।

Posted on

March 8, 2025

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]
Scroll to Top