pub-1657030687483830

25 फरवरी को माननीय राज्यपाल रहेंगे शहडोल जिले के प्रवास पर

Posted on

February 24, 2025

by india Khabar 24

प्रदेश के माननीय राज्यपाल मंगूभाई पटेल 25 फरवरी को कल शहडोल जिले के प्रवास पर रहेंगे। प्रवास के दौरान राज्यपाल शहडोल जिले में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राज्यपाल 25 फरवरी 2025 को प्रातः 9 बजे कार द्वारा स्टेट हैंगर से प्रातः 9:10 बजे एयरपोर्ट भोपाल पहुंचेगे, प्रातः 9:15 बजे एयरपोर्ट भोपाल से हैलीकैप्टर द्वारा शहडोल जिले के जमुई हैलीपेड के लिए प्रस्थान कर, प्रातः 11:05 बजे जमुई हैलीपेड पहुंचेगे, प्रातः 11:10 बजे कार द्वारा शहडोल के पं. शंभूनाथ शुक्ल विश्वविद्यालय के लिए प्रस्थान कर 11:20 बजे पं. शंभूनाथ शुक्ल विश्वविद्यालय पहुंचेगे तथा प्रातः 11:20 से 11:30 बजे तक का समय आरक्षित रहेगा। राज्यपाल मंगूभाई पटेल 25 फरवरी को प्रातः 11:30 बजे से दोपहर 1 बजे तक पं. शंभूनाथ शुक्ल विश्वविद्यालय शहडोल के दीक्षांत समारोह में सहभागिता निभाएंगे। माननीय राज्यपाल मंगूभाई पटेल दोपहर 1 बजे कार द्वारा ग्राम धुरवार के लिए प्रस्थान कर दोपहर 1:15 बजे धुरवार पहुंचेगे, दोपहर 1:15 बजे से 2:15 बजे तक ग्राम धुरवार का दौरा, पीएम जनमन आवास और लाभार्थियों के साथ चर्चा एवं लाभार्थी के घर पर दोपहर का भोजन करेंगे। माननीय राज्यपाल श्री मंगूभाई पटेल दोपहर 2:15 बजे जमुई हैलीपेड के लिए प्रस्थान कर दोपहर 2:30 बजे जमुई हैलीपेड पहुंचेगे तथा जिला छतरपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। शहडोल से फरीद खान की रिपोर्ट

Posted on

February 24, 2025

by india Khabar 24

1 thought on “25 फरवरी को माननीय राज्यपाल रहेंगे शहडोल जिले के प्रवास पर”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]
Scroll to Top