pub-1657030687483830

NCB और शहडोल पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में भारी मात्रा में अवैध गांजा बरामद

Posted on

February 17, 2025

by india Khabar 24

NCB टीम भोपाल और सोहागपुर पुलिस ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए भारी मात्रा में अवैध गांजा बरामद कर 04 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। संयुक्त टीम के द्वारा थाना सोहागपुर अंतर्गत रीवा रोड न्यू बाईपास अंडर ब्रिज के पास से उड़ीसा से रीवा की ओर पिकअप वाहन के माध्यम से ले जाया जा रहा करीबन 200 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद किया गया है।

इसके साथ-साथ कार से पायलेटिंग कर रहे 02 अन्य व्यक्तियों को भी टीम के द्वारा पकड़ा गया है।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम:-

  1. परवेज खान पिता स्व. अमानत खान उम्र 35 साल निवासी कृष्णा नगर सुपेला भिलाई जिला दुर्ग
  2. भानू ठाकुर पिता स्व. अमर सिहं ठाकुर (गोड़) उम्र 32 साल निवासी पुराना ढाबा बार्ड नं. 4

राजनंदगांव थाना लालबाग जिला दुर्ग

  1. मोह. सलीम पिता स्व. रहमान खान उम्र 31 साल निवासी राजीव नगर छावनी थाना सुपेला भिलाई

जिला दुर्ग

  1. सुग्रीव कुमार पाल पिता श्री हरेन्द्र पाल उम्र 25 साल निवासी राजीव नगर छावनी थाना सुपेला भिलाई

जिला दुर्ग

जप्तशुदा सामग्री :-

  1. 200 किलोग्राम अवैध गांजा
  2. पिकअप वाहन क्र. सीजी 04 पीडी 5286
  3. कार क्र. सीजी 04 एचडी 5860

सराहनीय भूमिका :-

उक्त कार्यवाही में एनसीबी भोपाल टीम में शामिल 1. अमित खरे, निरीक्षक, 2. मुरारी कांत मणि, उप निरीक्षक, 3. अमन पचौरी, उप निरीक्षक, 4. सतीश राजपूत, आरक्षक एवं थाना सोहागपुर से उनि आनंद कुमार झारिया, प्र.आर. 523 रामप्रकाश सिंह, आर. 297 लवकुश शुक्ला, आर. 564 शानू कुमार पाण्डेय की सराहनीय भूमिका रही। शहडोल से फरीद खान की रिपोर्ट

Posted on

February 17, 2025

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]
Scroll to Top