भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव दिल्ली के चुनावी दंगल में उतरेंगे यानी सीएम आज दिल्ली में चुनाव प्रचार करेंगे. वो दो अलग-अलग विधानसभा में जनसभाओं में हुंकार भरेंगे. स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद सीएम शाम 5.15 बजे जबलपुर से दिल्ली पहुंचेंगे. पश्चिम दिल्ली की विधानसभा मादीपुर में ग्राम चौपाल और जनसभा को संबोधित करेंगे. शाम 7.30 रोहिणी विधानसभा में जनसभा करेंगे.
सीएम मोहन आज भोपाल वासियों को बड़ी सौगात देंगे. वो 11:30 बजे जीजी फलाईओवर का लोकार्पण करेंगे. अब लोग 5 मिनट में पौने तीन किलोमीटर की दूरी तय कर सकेंगे. वहीं एमपी नगर के ट्रैफिक जाम से भी लोगों को निजात मिलेगा. 2734 मीटर लंबा फ्लाईओवर गणेश मंदिर से शुरू होकर बोर्ड ऑफिस चौराहे के बाद दो भागों में बंटा है. 4 साल की मेहनत और करीब डेढ़ सौ करोड़ की लागत से ब्रिज बनाया गया है.
वहीं, दोपहर 2.20 बजे भोपाल से डुमना एयरपोर्ट जबलपुर आगमन होगा। मुख्यमंत्री दोपहर 2.35 बजे हेलीकॉप्टर से नरसिंहपुर प्रस्थान करेंगे। नरसिंहपुर में स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री डॉ यादव दोपहर 3.45 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा वापस डुमना एयरपोर्ट आयेंगे तथा यहाँ से दोपहर 3.50 बजे वायुयान द्वारा नई दिल्ली प्रस्थान करेंगे। जहां वो दिल्ली के जनता को संबोधित कर बीजेपी प्रत्याशियों के पक्ष में वोट की अपील करेंगे.




