स्वामी विवेकानंद जी की जन्म जयंती युवा दिवस के मौके पर 12 जनवरी को शासकीय एकीकृत माध्यमिक विद्यालय बैहलोट में नेहरू युवा केन्द्र विदिशा के तत्वावधान में सावित्री महिला मंडल की सभी बहनों के सहयोग से गंजवासौदा मे सूर्य नमस्कार कार्यक्रम आयोजित किया गया।


सर्वप्रथम कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती जी के चित्र पर अक्षत रोली से तिलक कर पूजा अर्चन माल्यार्पण कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया।
स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर भी तिलक रोली माल्यार्पण किया गया।
तत्पश्चात सूर्य नमस्कार कार्यक्रम किया गया।
जिसमें सूर्य नमस्कार के 12 आसनों को कराया गया।
छात्र छात्राओं को सूर्य नमस्कार के फायदे और स्वस्थ रहने के बारे में बताया गया।
इस अवसर पर सावित्री महिला मंडल की अध्यक्ष की श्रीमती लक्ष्मी शर्मा श्रीमती सोनाली शेवड़े शाला प्रभारी काशीराम मालवीय सहित शालेय स्टॉफ बैहलोट से वेद प्रकाश दुबे भूपेन्द्र कुमार सेन श्रीमती रामप्यारी जैन श्रीमती ममता रघुवंशी श्रीमती सरिता ठाकुर सहित छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।
सचिन दीक्षित की रिपोर्ट





