उज्जैन

विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी मां शिप्रा के पावन तट पर राजपूत समाज का निःशुल्क विवाह सम्मेलन कुंवर अरुण सिंह जी ठाकुर व कुंवर अर्जुन सिंह जी ठाकुर के तत्वावधान में 20 अप्रैल रविवार को होने जा रहा है! जिसकी प्रथम बैठक आज दिनांक 8 दिसंबर 2024 को रखी गई जिसमें विवाह सम्मेलन को पूर्ण रूप से निशुल्क रखा गया किंतु समाजजन के आग्रह पर स्वैच्छिक अनुदान राशि सादर आमंत्रित रखी गई है बैठक में कुछ दानदाताओं द्वारा 5100 एवं 2100 रुपए दान की स्वैच्छिक घोषणा की गई!
उपरोक्त दानदाताओं का विवाह समिति द्वारा सम्मान किया जाएगा! बैठक में समाज के राजपूत सरदारों ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया व सर्वसहमति से विवाह समिति का प्रभार ठाकुर साहब राहुल सिंह जी उमठ,ठाकुर अर्पित सिंह जी मोदी(दरबार),कु.पुष्पेंद्र सिंह वैराडिया, ठाकुर साहब भीम सिंह सिंह जी(देवास), कु.देवेंद्र सिंह राणावत(उज्जैन), विरेन्द्र सिंह तंवर उज्जैन गणेश सिंह सोलंकी को दिया गया साथ ही ये तय हुआ कि उपरोक्त विवाह रजिस्ट्रेशन *इन्दौर,शिप्रा में प्रत्येक रविवार को 16 मार्च 2025 तक मान्य होंगे!किसी भी स्थिति में विवाह समिति का निर्णय अंतिम
लखन सिंह राजपूत की रिपोर्ट





