pub-1657030687483830

आज नागपुर जाएंगे CM डॉ मोहन यादव, स्थानीय कार्यक्रमों में होंगे शामिल, कलेक्टर-कमिश्नर की लेंगे बैठक, कानून व्यवस्था सहित जिला प्रशासन के कामों की करेंगे समीक्षा

Posted on

November 22, 2024

by india Khabar 24

 

भोपाल सीएम हाउस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री मोहन यादव आज महाराष्ट्र के नागपुर जाएंगे। वे सुबह 9.15 बजे नागपुर के लिए रवाना होंगे। जहां स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। दोपहर 3 बजे राजधानी भोपाल वापस लौटेंगे। शाम 5 बजे कलेक्टर कमिश्नर की वर्चुअली बैठक करेंगे। इसके बाद शाम 7 बजे निजी कॉलेज में पुष्कर उत्सव में शामिल होंगे।

आज कलेक्टर-कमिश्नर की कॉन्फ्रेंस वीडियो शाम को

मध्य प्रदेश के सीएम डॉ मोहन यादव ने आज कलेक्टर-कमिश्नर की कॉन्फ्रेंस बुलाई है। मुख्यमंत्री कानून व्यवस्था सहित जिला प्रशासन के कामों की समीक्षा करेंगे। इस मीटिंग में सभी जिलों के कलेक्टर-एसपी शामिल होंगे। यह बैठक वर्चुअली होगी।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज शुक्रवार को कलेक्टर-कमिश्नर से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से चर्चा करेंगे। शाम 5 बजे मुख्यमंत्री निवास के समत्व भवन से सभी संभागों के कमिश्नर, पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस आयुक्त, सभी जिलों के कलेक्टर के साथ पुलिस अधीक्षकों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा करेंगे।

Posted on

November 22, 2024

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

ट्रैक्टरों के ओवरलोड और ओवर स्पीड पर लगाम लगाने जनपद सदस्य की अगुवाई में पोतरा के सैकड़ों ग्रामीण द्वारा लैलूंगा SDM को सौंपा गया ज्ञापन* *SDM राकेश वर्मा ने दिया निष्पक्ष जांच और कार्रवाई का आश्वासन*

ट्रैक्टरों के ओवरलोड और ओवर स्पीड पर लगाम लगाने जनपद सदस्य की अगुवाई में पोतरा के सैकड़ों ग्रामीण द्वारा लैलूंगा SDM को सौंपा गया ज्ञापन* *SDM राकेश वर्मा ने दिया निष्पक्ष जांच और कार्रवाई का आश्वासन*

Scroll to Top