
जबलपुर सत्ता का जब नशा सिर चढ़ कर बोलता है तो पार्टी पदाधिकारी और तुच्छ सा जनप्रतिनिधि भी बेलगाम होकर निरीह कमजोर गरीब के ऊपर अत्याचार करने में भी पिछे नहीं हटते है । एक ऐसा ही वाक्या इस समय प्रदेश के कैबिनेट मंत्री राकेश सिंह कि विधानसभा क्षेत्र के पार्षद पति श्री राम पटेल और पूर्व मंडल अध्यक्ष अनिल वर्मा की करतूत से उजागर हो रहा है । पार्षद पति के साथ मंडल अध्यक्ष जब उस गरीब की दुकान में गए तो उसने अपने बचे हुए 40 रुपये मांग लिए । लेकिन सत्ता के नशे से लबरेज मंडल अध्यक्ष से 40 रुपये माँगना उस गरीब को इतना महंगा pad गया कि पूर्व मंडल अध्यक्ष ने आव देखा ना ताव और उस गरीब को सभी के सामने ही बेइज्जत करना शुरू कर दिया और गले भर भरकर गली देना शुरू कर दिया।
Views: 42



