शहडोल विराट मार्शल आर्ट्स एकेडमी के संचालक व नेशनल कराते कोच ने जानकारी देते हुये बताया की 15वी ओपन राज्य स्तरीय कराते प्रतियोगिता 26 से 27 अक्टूबर तक छिंदवाड़ा के पी एम श्री कॉलेज में मध्यप्रदेश कराते स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह तोमर के मार्गदर्शन व निगरानी में आयोजित हुई जिसमें 20 जिले से 500 खिलाड़ियों ने भाग लिया वही विराट मार्शल आर्ट्स एकेडमी सोहागपुर से 5 खिलड़ियों का चयन इस प्रतियोगिता में हुआ था जहाँ पार्थिव विश्वकर्मा ने 7 वर्ष की आयु वर्ग काता में स्वर्ण पदक कुमिते में कांस्य पदक अंश गोले 11 वर्ष आयु में काता में कांस्य पदक कुमिते में स्वर्ण पदक अभिषेक जैसवाल 15 वर्ष आयु में कुमिते में स्वर्ण पदक काता में कांस्य पदक
12 वर्ष आयु में अमन कोल काता में रजत पदक 18 वर्ष आयु वर्ग में आँचल वर्मा कुमिते में स्वर्ण पदक काता रजत पदक वही मुख्य निर्णायक की भूमिका में प्रमोद विश्वकर्मा की भूमिका रही है ये सभी खिलाड़ियों को मुख्य प्रशिक्षक प्रमोद विश्वकर्मा व सहायक प्रशिक्षक शिवानी नामदेव द्वारा प्रशिक्षण दिया गया था बताया जाता ये सभी पाँचों खिलड़ियों का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिये किया गया है जो की 19 से 22 नवम्बर को दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित होनी है इस उपलब्धि पर पुलिस अधीक्षक कुमार प्रतीक नगर पालिका अध्यक्ष घनस्याम जैसवाल कीड़ा भारती के प्रांत मंत्री डॉ राकेश त्रिपाठी क्रीड़ा भारती के जिला अध्यक्ष पुष्पराज सिंह कराते जिला सचिव अनूपपुर किशोर साकेत खेल समन्वयक सोहागपुर अजय सोंधिया व दयानद सोंधिया ने खिलाड़ियों को बधाई दी शहडोल से फरीद खान की रिपोर्ट




