pub-1657030687483830

जिला समन्वयक के निर्देशन में पेसा मोबिलाईजर गायत्री कुंजाम द्वारा नवीन ग्राम सभा का किया गठन

Posted on

August 24, 2024

by india Khabar 24

 

दुलीचंद मार्को संवाददाता

निवास/मंडला: पेसा एक्ट मध्यप्रदेश पंचायत उपबंध अनुसूचित क्षेत्र का विस्तार नियम 2022 के तहत मध्यप्रदेश के भीतर सभी अनुसूचित क्षेत्र पर लागू है। जिससे दिनांक 23/08/2024 को जिला समन्वयक सोमेंद्र कुशराम जी के निर्देश अनुसार विकासखंड समन्वयक सुरेश कुमार तेकाम जी के द्वारा आदिवासी बाहुल्य जिला मंडला के विकासखंड निवास के ग्राम पंचायत हरिसिंगौरी के पोषक ग्राम कुसमी के दिवान टोला में नजरी नक्शा को देखते हुए नवीन ग्राम सभा का गठन किया गया।
नवीन ग्राम सभा गठन हेतु निम्न प्रावधान को ध्यान में रखते हुए नवीन ग्राम सभा गठन की विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई ।

इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य पेसा एक्ट के प्रावधानों और उनके महत्व को ग्रामीणों तक पहुंचाना तथा उन्हें योजनाओं का लाभ दिलाना एवं ग्राम सभा को सशक्त बनाना है।

पेसा एक्ट की जानकारी

 

ग्राम सभा के गठन के दौरान पेसा एक्ट का उद्देश्य जल, जंगल, जमीन, और सदियों से चली आ रही रूढ़ी प्रथा, संस्कृति और परंपराओं की सुरक्षा करना है। इस अधिनियम के तहत ग्रामीण समुदाय को अपने प्राकृतिक संसाधनों के प्रबंधन और संरक्षण में अधिक से अधिक अधिकार दिए गए हैं ।

ग्राम सभा की शक्तियां

पेसा एक्ट लागू होने के बाद ग्राम सभा को कई महत्वपूर्ण शक्तियां प्राप्त होती है। इसमें प्रकृतिक संसाधन के प्रबंधन ग्राम विकास की योजनाओं का निर्धारण और सामाजिक न्याय के लिए कार्य करना शामिल है ग्राम सभा को स्थानीय विवादों के समाधान में कई महत्वपूर्ण भूमिका दी गई है जिससे ग्रामीण समुदाय अपने मुद्दों को या छोटे मोटे लड़ाई झगड़ों को गांव में ही हल कर सकते हैं। जिससे ग्रामीणों को ग्राम सभा के गठन के दौरान ग्रामीणों के साथ पेसा एक्ट और ग्राम सभा की शक्तियों पर गहन चर्चा की गई इस चर्चा का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण समुदाय को उनके अधिकारों और कर्तव्य के बारे में जागरूक करना तथा उनके साथ ही ग्रामीणों को पेसा एक्ट के माध्यम से मिलने वाले लाभों के बारे में भी बताया गया।

सर्व सहमति से नवीन ग्राम सभा का गठन

नवीन ग्राम सभा गठन करने हेतु नवीन ग्राम सभा की जरूरत क्यों पड़ी, इससे क्या लाभ होगा, नवीन ग्राम सभा के कार्य योजना एवं नवीन ग्राम सभा में अध्यक्ष का चुनाव किया गया ,सचिव कौन होगा ,कितनी समितियां बनेगी ,नवीन ग्राम सभा का गठन को सुचारू रूप से चलने हेतु जानकारी दी गई ।

जिसमें पेसा मोबिलाईजर गायत्री कुंजाम, ब्लाक समन्वयक सुरेश कुमार तेकाम एवं ग्रामवासीयों की उपस्थिति में नवीन ग्राम सभा का गठन किया गया।

Posted on

August 24, 2024

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]
Scroll to Top