pub-1657030687483830

सीएम राइज स्कूल भवनों को सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ पूर्ण कराएं- कलेक्टर

Posted on

August 9, 2024

by india Khabar 24

 

*सीएम राइज स्कूल भवनों के निर्माण की धीमी गति पर कलेक्टर ने व्यक्त की नाराजगी*

*निर्माण एजेन्सियों को नोटिस देने के दिए निर्देश*

 

शहडोल 09 अगस्त 2024 को कलेक्टर तरूण भटनागर ने सीएम राइज स्कूल भवनों का निर्माण गुणवत्ता के साथ तथा सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ करने के निर्देश निर्माण एजेन्सियों को दिए हैं। कलेक्टर ने निर्माण एजेन्सियों को निर्देशित करते हुए कहा है कि सीएम राइज स्कूलों के भवन निर्माण का कार्य सर्वोच्च प्राथमिकता का कार्य है। सीएम राइज स्कूल भवनों का कार्य समय सीमा में पूर्ण करना सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने सीएम राइज स्कूल भवनों के निर्माण की धीमी गति पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा है कि सीएम राइज स्कूलों के निर्माण में जो एजेंन्सियां धीमी गति से कार्य कर रही हैं उन्हें कारण बताओ नोटिस दें तथा निर्माण एजेन्सियों की जवाबदेही तय करते हुए निर्माण एजेन्सियों को समय सीमा में कार्य करने के लिए निर्देशित करें। कलेक्टर ने निर्देश दिए हैं कि निर्माण कार्य तेजी से पूर्ण करने के लिए मजदूरों की संख्या बढ़ाएं और निर्माण कार्य तेजी से पूर्ण करना सुनिश्चित कराएं। कलेक्टर ने यह भी निर्देश दिए हैं कि सीएम राइज स्कूलों के निर्माण मे किसी भी प्रकार का गतिरोध होने पर निर्माण एजेन्सियों और संबंधित विभाग के अधिकारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत से समन्वय स्थापित कर गतिरोध दूर कर सकते है। कलेक्टर ने निर्देश दिए हैं कि सीएम राइज स्कूलों का निर्माण कार्य सर्वोच्च प्राथमिकता से समय सीमा में पूर्ण कराएं अन्यथा निर्माण एजेन्सियों और अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी और उनके विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी। कलेक्टर ने उक्त निर्देश आज सीएम राईज स्कूल भवनों की प्रगति की समीक्षा बैठक में निर्माण एजेन्सियों और अधिकारियों को दिए । बैठक में सीएम राइज स्कूलों की विकासखण्ड वार समीक्षा करते हुए कहा कि सीएम राइज स्कूल भवनों के निर्माण का कार्य शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता वाला कार्य है इस कार्य में किसी भी प्रकार का गतिरोध अथवा बहाना नहीं चलेगा। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सीएम राइज स्कूल भवनों का निर्माण समय सीमा में गुणवत्ता पूर्वक कराने के लिए शहडोल जिले में इंजीनियरों की टीम गठित करें, यह टीम सतत रूप से निर्माणाधीन स्कूल भवनों का निरीक्षण करेगी तथा निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और प्रगति का प्रतिवेदन समय समय पर प्रस्तुत करेगी। कलेक्टर ने अधिकारियों और संबंधित स्कूलों के प्राचार्यों को भी निर्देश दिए है कि वे सीएम राइज स्कूल भवनों की निर्माण की प्रगति से उन्हें समय समय पर अवगत कराएंगे। बैठक में कलेक्टर ने नए स्वीकृत निर्माण कार्यों के लिए भूमि का चिन्हांकन करने के निर्देश दिए हैं कि नए स्कूल भवनों के निर्माण के लिए भूमि का चिन्हांन शीघ्र कराएं और स्कूल भवनों का निर्माण तेजी से पूर्ण करने के निर्देश अधिकारियेां को और निर्माण एजेन्सियों को दिए। बैठक में कलेक्टर ने कहा कि सीएम राइज स्कूलों में शिक्षकों की कमी नहीं होनी चाहिए। सीएम राइज स्कूलों के लिए शिक्षकों की व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराएं। बैठक में सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग आनन्द राय सिन्हा ने सीएम राइज स्कूल भवनों के निर्माण की प्रगति की जानकारी दी।
बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत राजेश जैन, जिला शिक्षा अधिकारी फूलसिंह मारपाची, खण्ड शिक्षा अधिकारी, निर्माण एजेन्सी के संचालक तथा संबंधित स्कूलों के प्राचार्य उपस्थित रहें शहडोल से फरीद खान की रिपोर्ट

Posted on

August 9, 2024

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]
Scroll to Top