शहडोल आपको बता दें कि लाठी के एसियन जज और नेशनल कोच प्रमोद विश्वकर्मा ने जानकारी देते हुये बताया की शहडोल जिले के 17 खिलाड़ी साउथ एशियन प्रतियोगिता जो की भूटान के थिम्पू में 5 से 6 अगस्त तक आयोजित होनी है जिसमे शहडोल जिले से सुमन तिवारी, प्रवीण सिंह,आँचल वर्मा,सना अंसारी,अनामिका यादव,शिवानी यादव,अंश गोले, अंशिका गोले,अरीका पांडे,अभिषेक जैसवाल , आर्या गुप्ता ,अगम दीप और भविष्य सेठी का चयन किया हुआ है।
इन सभी खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्पर्धा में अपने – अपने आयु वर्ग में स्वर्ण पदक विजेता बनकर अपना स्थान भारतीय दल में बनाया है। बताया जाता है कि विगत 3 वर्षों से नेशनल कोच प्रमोद विश्वकर्मा व सहायक प्रशिक्षक शिवानी नामदेव द्वारा सभी खिलाड़ियों को गहन प्रशिक्षण दिया जा रहा है,वही कोच की भूमिका गुरुदीप दीप सिंह और सुरेश सेठी की रहेगी
इस अवसर पर आज 30 जुलाई मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कुमार प्रतीक से मुलाकात करने सभी खिलाड़ियों के साथ एशियन लाठी कोच प्रमोद विश्वकर्मा पुलिस अधीक्षक के कार्यालय पहुंचे और पुलिस अधीक्षक ने सभी खिलाड़ी बच्चों से मुलाकात कर सभी बच्चों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है और कहां सभी बच्चे अच्छा खेले और अपने जिले का नाम देश-विदेश में रोशन करें और यह सभी ने भी बच्चों को बधाई और शुभकामनाएं दी सहायक आयुक्त आनंद राव सिन्हा, लाठी के संभागीय अध्यक्ष संजीव निगम, जिला अध्यक्ष घनश्याम जैसवाल, संभागीय मैनेजर व अनूपपुर जिला सचिव किशोर साकेत, विराट मार्शल आर्ट के कोच शिवानी नामदेव,संजय कंघिकार, अंकुश गुप्ता संतोष गोले सहित अन्य खिलाड़ी और प्रशिक्षको सहित बधाई दी शहडोल से फरीद खान की रिपोर्ट



