pub-1657030687483830

मध्य प्रदेश के मंत्री से ठगी की कोशिश BJP संगठन मंत्री का पीए बनकर मांगी रकम, कॉल आते ही पैसों की व्यवस्था करने में जुट गए माननीय, जानिए फिर क्या हुआ

Posted on

July 27, 2024

by india Khabar 24

 

भोपाल मध्य प्रदेश में साइबर जालसाजों के हौसले बुलंद हैं। ठग आम आदमी ही नहीं बल्कि अब तो मंत्रियों को भी ठगी का शिकार बनाने लगे हैं। ऐसा ही एक मामला सामने आया है जहां वन मंत्री रामनिवास रावत से ठगी की कोशिश की गई है। जालसाज ने खुद को भाजपा के संगठन मंत्री का पीए बताकर पैसे मांगे। जब इसकी जांच की गई तो कॉल फर्जी पाया गया। जिसके बाद उन्होंने साइबर क्राइम ब्रांच में अज्ञात शख्स के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
दरअसल कैबिनेट मंत्री रामनिवास रावत के मोबाइल पर 9285127561 नंबर से कई बार कॉल आया था। जिसमें उसने खुद को भाजपा संगठन मंत्री बीएल संतोष का पीए बताकर उनसे पैसे मांगे। कॉल आते ही मंत्री पैसों की व्यवस्था करने में भी जुट गए। लेकिन पैसे ट्रांसफर करने से पहले रामनिवास रावत ने डी सुरेश के पीए से इसकी पुष्टि की तो उन्होंने कहा कि ऐसी कोई भी मांग नहीं की गई है। जिस पर उन्हें मालूम पड़ा कि उनसे ठगी की कोशिश हुई है।

मंत्री ने फौरन क्राइम ब्रांच में आरोपी के खिलाफ क्राइम ब्रांच में शिकायत दर्ज कराई है। फिलहाल ठग अब तक पुलिस की पकड़ से दूर है। पुलिस कॉल ट्रेस कर यह पता लगाने की कोशिश में जुटी है कि आखिर फोन कहां से आया था। जिसके आधार पर आरोपी को पकड़ने की कार्रवाई की जाएगी।

Posted on

July 27, 2024

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]
Scroll to Top