pub-1657030687483830

स्वतंत्रता दिवस के आयोजन हेतु तैयारी पूर्ण कर लें अधिकारी कलेक्टर स्वतंत्रता दिवस समारोह के आयोजन हेतु बैठक सम्पन्न

Posted on

July 26, 2024

by india Khabar 24

 

शहडोल 26 जुलाई 2024 को कलेक्टर तरूण भटनागर की उपस्थिति में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह के आयोजन हेतु बैठक आयोजित हुई। बैठक में कलेक्टर ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाए। इस आयोजन को गरिमामय ढंग से संपादित करने हेतु सभी सौंपे पर गए दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा के साथ करें।

बैठक में कलेक्टर तरूण भटनागर ने संबंधित अधिकारियो को निर्देश दिए स्वतंत्रता दिवस समारोह के आयोजन में जिन विभाग को जिस कार्य की जिम्मेदारी सौंपी जाती है उन कार्याें के लिए तैयारियां अभी से शुरू कर दें। कलेक्टर ने 15 अगस्त के दिन शहडोल नगर के गाँधी स्टेडियम, जय स्तंभ चौक, न्यू गाँधी चौक, कालेज चौराहा एवं मुख्य मार्गाे तथा स्कूलों के मार्गों की साफ-सफाई, रोशनी, सभी फव्वारे चालू रखना, देश भक्ति गीतों की सी.डी. फायर बिग्रेड, प्रभात फेरी के दौरान पुराना गाँधी चौक तथा स्टेडियम में पेयजल, गाँधी स्टेडियम में परेड की तैयारी, सजावट का कार्य, वाटरप्रूफ मंच, जनरेटर कार्डलेस माइक, आमंत्रित अतिथियों के अनुसार नियत स्थान पर बैठने हेतु कुर्सियों की व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्थाओं के भी निर्देश दिए। सैनिक कल्याण विभाग के प्रतिवेदन अनुसार उत्कृष्ट कार्य करने वाले युद्ध में शहीद हुए हैं, जिन्हें वीरता पुरस्कार प्राप्त हुआ हो, उन समस्त सैनिकों की पत्नियों का सम्मान किया जाए। उन्होनें अनुविभाागीय अधिकारी एवं तहसीदार सोहागपुर को निर्देश दिए कि स्वतंत्रता दिवस समारोह के आयोजन में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को आमंत्रित कर उनके निवास से गाँधी स्टेडियम तक लाने व वापस पहुंचाने हेतु वाहन तथा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को सम्मानित किया जाए।
बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत राजेश जैन नगर पालिका अध्यक्ष घनश्याम जायसवाल, उपाध्यक्ष प्रवीण शर्मा, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अरविंद शाह, पुलिस विभाग के अधिकारी व अन्य सदस्यगण उपस्थित थें शहडोल से फरीद खान की रिपोर्ट

Posted on

July 26, 2024

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]
Scroll to Top