दुलीचंद मार्को
निवास/मंडला महाविद्यालय निवास के द्वारा महाविद्यालय पहुंचकर गुरु पूर्णिमा उत्सव का आयोजन किया गया सर्वप्रथम पूर्व छात्र परिषद के अध्यक्ष विनोद दुबे उपाध्यक्ष संतोष उर्फ सदन साहू सचिव सुनील जायसवाल सदस्य गण रॉबिन बड़गैया जनपद सदस्य एवं सुनील दुबे आदि के द्वारा मां सरस्वती का पूजन अर्चन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया सरस्वती पूजन उपरांत छात्र-छात्राओं के द्वारा अतिथियों का सम्मान किया गया।

पूर्व छात्र परिषद ने प्राचार्य से अनुरोध किया की सर्वप्रथम गुरुओं का सम्मान होना चाहिए जिससे सभी छात्राओं ने करतल ध्वनि से स्वीकार किया और सर्वप्रथम सभी गुरुओं का तिलक बंदन पुष्पहार और श्रीफल से सम्मान किया गया संस्था की प्राचार्य श्रीमती सदन मरावी सहायक प्राध्यापक के एल धुर्वे डॉक्टर पूर्णिमा व्यवहार ग्रंथपाल श्री पटेल जी आदि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में छात्र परिषद अध्यक्ष विनोद दुबे सदस्य रॉबिन बड़गैया तथा सुनील दुबे के द्वारा संबोधित किया गया सभी छात्रों से अपने गुरुओं का सम्मान तथा गुरुओं के दिखाए मार्ग पर चलने का आह्वान किया गया अध्यक्ष श्री विनोद दुबे ने अपने उद्बोधन में छात्रों से सनातन काल से चली आ रही गुरु शिष्य परंपरा का निर्वहन करते हुए गुरुओं के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया वही गुरु पूर्णिमा उत्सव के दौरान अपने अनुभव शेयर किये सदस्य श्री रॉबिन बड़गैया ने अपने उद्बोधन में छात्रों से कहा कि यदि आप लगन से अध्ययन अध्यापन करेंगे गुरुओं की बातों का पालन करेंगे तो निश्चित तौर पर आपको सफलता मिलेगी।

बीआरसी सुनील दुबे ने अपने उद्बोधन में छात्रों से अपने अनुभव शेयर किया तथा महाविद्यालय स्टाफ की सराहना करते हुए कहा कि मैं स्वाध्यायी छात्र था जिसे महाविद्यालय स्टाफ ने नियमित छात्र बनवा दिया और घर जैसा माहौल दिया बहुत सहयोग किया जिससे मैं आज इस मुकाम तक पहुंचा हूं आप सभी से आग्रह है कि आप भी अपने गुरुओं का अनुसरण करें और उनके बताएं मार्ग पर चलकर सफलता अर्जित करें।
कार्यक्रम का सफल संयोजन करने वाली महाविद्यालय की प्रभारी प्राचार्य श्रीमती सदन मरावी ने भी अपने उद्बोधन में बच्चों को इन पूर्व छात्रों की भांति आगे बढ़ने और इससे भी आगे बढ़कर सफलता अर्जित करने का अवाहन किया साथ ही छात्रों को यह भी संदेश दिया कि जैसा कि हमारे अध्यक्ष और सदस्यों पूर्व छात्र परिषद ने आपसे आवाहन किया है कि विद्यार्थियों के जो पांच लक्षण है उन्हे सत प्रतिशत अपने जीवन मे अपनाना है और सफलता प्राप्त कर हमारे महाविद्यालय और हमारे निवास क्षेत्र का नाम जग में रोशन करें कार्यक्रम के अंत में पूर्व छात्र परिषद द्वारा गुरुजनों का सम्मान करते हुए महाविद्यालय को उपहार स्वरूप भेंट दी गई कार्यक्रम का सफल संचालन डॉक्टर पूर्णिमा व्यवहार के द्वारा किया गया।



