pub-1657030687483830

घुघरी के ग्राम देवहार बम्हनी में फैला डायरिया उल्टी दस्त से ग्रस्त ग्रामीण, दो की मौत बिछिया विधायक ने सीएमएचओ, सीएस व बीएमओ को दी सूचना

Posted on

July 21, 2024

by india Khabar 24

 

मण्डला

जनपद पंचायत घुघरी के अंतर्गत ग्राम देवहार बम्हनी में डायरिया की चपेट में लगभग 18 लोग आ गये हैं। उल्टी दस्त से ग्रस्त ग्रामीणों को उचित उपचार नहीं मिल पा रहा है। इस बीमारी की सूचना देवहार बम्हनी के सरपंच ने क्षेत्रीय विधायक नारायण सिंह पट्टा को दी तो उन्होंने तत्काल सीएमएचओ एवं सिविल सर्जन डॉ. विजय धुर्वे को सूचना दी, वहीं उन्होंने यह भी बताया कि घुघरी में पदस्थ बीएमओ उपलब्ध रहते नहीं और न ही फोन रिसीव करते हैं। वर्तमान में देवहार बम्हनी के ग्रामीण जो उल्टी दस्त से ग्रासित हैं वह घरेलू उपचार के भरोसे जिंदा हैं। जबकि उक्त बीमारी से दो लोगों की मौत भी हो गई है फिर भी स्वास्थ्य विभाग का अमला इस मामले को गंभीरता को नहीं ले रहा है। बिछिया विधायक नारायण सिंह पट्टा ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में स्वास्थ्य व्यवस्था पूर्णरूप से चौपट हो चुकी है। जिले में पदस्थ चिकित्सक मनमर्जी के मालिक हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हो या फिर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सभी जगह चिकित्सकों की अनुपस्थिति देखी जा सकती है। समय पर कोई भी चिकित्सक मुख्यालय में उपस्थित नहीं रहता है।

इनका कहना है

ग्राम देवहार बम्हनी में उल्टी दस्त की बीमारी से कुछ ग्रामीण ग्रसित हुए हैं जिसकी सूचना मुझे प्राप्त हुई है मैं तत्काल उक्त क्षेत्र के लिए रवाना हो गया हूॅ वहां क्या स्थिति है और किस कारण यह बीमारी फैली है इसकी संपूर्ण जानकारी लेकर ही अवगत करा पाऊंगा।

मनोज भास्कर, कार्यपालन यंत्री
पीएचई विभाग मण्डला

Posted on

July 21, 2024

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]
Scroll to Top