कार में छिपाकर कर रहे थे अवैध गांजे का परिवहन वाहन सहित जप्त मसरूका कीमत 13 लाख से अधिक एन. डी. पी. एस एक्ट के तहत मामला दर्ज,02 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक की स्पेशल टीम के द्वारा की गई कार्यवाही पुलिस अधीक्षक शहडोल कुमार प्रतीक के मार्गदर्शन में शहडोल पुलिस द्वारा अवैध नशे के कारोबारियों पर कड़ी कार्यवायां की है इसी क्रम में शहडोल पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध एक और बड़ी करते हुए थाना देवलोंद में 47.6 किलोग्राम गांजा जप्त कर उल्लेखनीय कार्यवाही की गई है कार्यवाही का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है आप को बता दें कि दिनांक 15/ 6/ 20/24 को मुखबीर सूचना के आधार पर थाना देवलोंद पुलिस द्वारा ग्राम सुखाड बुढ़वा कुदारी रोड हनुमान मंदिर के पास नाकाबंदी कर वाहन चेकिंग लगाई गई थी वाहन क्रमांक एमपी 17 सीसी 6894 कार को चेकिंग हेतु पुलिस बल के द्वारा रुकवाया गया पूछताछ में वाहन में सवार चालक ने अपना नाम महफूज खान पिता अफजल खान निवासी वार्ड नंबर 3 मनगांव मनगांव रीवा का रहने वाला बताया फ्रंट सीट पर रौनक हुसैन पिता बशीर हुसैन निवासी मनगांव रीवा का रहने वाला बताया गया कर की डिक्की खुलवाकर देखने पर उसमें छोटे- बड़े पैकेटो में अवैध मादक पदार्थ गांजा रखा हुआ पाया गया थाना देवलोंद में आरोपी 1. महफूज खान पिता अफजल खान निवासी वार्ड नंबर 3 मनगांव रीवा 2. रौनक हुसैन पिता मोहम्मद बशीर हुसैन के विरुद्ध धारा 8,20 ङएन. डी. पी. एस एक्ट तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है जप्त सामग्री (1) 47 किलो 630 ग्राम गांजा कीमत लगभग 5, 00,000 रुपए (2) Renault Kwid कार क्रमांक एमपी 17 सीसी 6894 कीमत 7,40,000 रुपए (3) नगद कैश 1,00,000 रुपए उक्त कार्यवाही में इनकी रही सराहनीय भूमिका निरी0 डीके सिंह दहिया उनि हरिभान सिंह परस्ते सउनि इंद्रलाल पुरी प्र.आर.460 भारत शुक्ला 461 दिनेश शुक्ला आर 610 दीपक रावत 788 सतीष मिश्रा 306 अभिषेक तिवारी आर 822 शैलेंद्र पाटले एवं साइबर सेल की टीम आरक्षक सत्यप्रकाश मिश्रा सराहनीय भूमिका रही शहडोल से फरीद खान की रिपोर्ट
