pub-1657030687483830

आकाशीय बिजली गिरने से एक बच्चा वाले गाय की मौत व एक व्यक्ति हुआ घायल

Posted on

May 16, 2024

by india Khabar 24

दुलीचंद मार्को की
रिपोर्ट

मंडला। मोहगांव : जिले के मोहगाँव थाना अंतर्गत ग्राम सिंगारपुर में दिनांक 12 मई के शाम 5:30- 6:00 बजे के बीच आकाशी बिजली गिरने से एक बच्चा वाले गाय की मौत व एक व्यक्ति घायल हो गया है। बता दें कि ग्राम सिंगारपुर निवासी सुखदीन मरकाम के बच्चा वाले गाय आकाशीय बिजली गिरने से घटना स्थल पर मौत हो गया, वही गाय के मालिक सुखदीन मरकाम भी बेहोश हो जाने से वह भी घायल हो गया। सुखदीन ने बताया कि मैं शाम को गरवा लेकर गाय को बांध रहा था उसी दौरान क्या हुआ कैसा हुआ मेरे को कुछ भी पता नहीं रहा, मैं बेहोश हो गया कि बिजली गिरा या कुछ हुआ है। मेरे को कुछ भी जानकारी नहीं। जब होश आया तब देखा कि गाय मेरे ऊपर मृत अवस्था में रहा। सुखदीन के ऊपर गाय गिर जाने से हाथ में चोट लगी है। जिससे उप स्वास्थ्य केन्द्र सिंगारपुर के नर्स के पास तत्काल इलाज के लिए भेजा गया।

Posted on

May 16, 2024

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]
Scroll to Top