संवाददाता
साबिर खान केवलारी

स्वच्छ भारत स्वस्थ्य भारत की थीम पर नगर परिषद केवलारी के द्वारा कचरा गाडी का संचालन किया जाता रहा है, जिसके माध्यम से नगर को गंदगी से मुक्त करने हेतु डोर टू डोर कचरा को एकत्र करने का काम कचरा गाडी के माध्यम से किया जाता है

, लगभग 6 माहों से कचरे को डम्प करने की जगह को लेकर नगर मे कचरा गाडी का संचालन बंद होने से जनमानस के सामने कचरा को फेंकने की विकट समस्या उत्पन्न हो गई थी, नाली, नालों, खुली जगहों मे कचरा का अम्बार लगने लगा था,

तहसील केवलारी अंतर्गत हजारों एकड शासकीय भूमि पर दबंगों ने कब्जा किया हुआ है, और खाली भूमि पर लगातार अतिक्रमण हो रहे है, इसी के बीच नगर परिषद केवलारी ने राजस्व विभाग से कचरा को डम्प करने हेतु भूमि आवंटन करने आवेदन के माध्यम से मांग की, परंतु अभी तक जगह आंवटित नही हो सकी है, नगर परिषद केवलारी ने कचरा गाडी का पुन: संचालन कर नगर से कचरा एकत्र करने का काम चालू कर दिया है, जिससे लोगों के सामने कचरा को फेंकने की चिंता खत्म हो गई है, इस सुविधा के चालू होने से नगर के लोगों मे खुशी की लहर दौड उठी है, लोगों से अपेक्षा है कि अपने अपने घरो व दुकानों का कुडा, करकट, कचरा नदी, नाले, नाली व सडकों मे न फेंककर प्रतिदिन आपके दरवाजे के सामने आने वाली कचरा गाडी मे डालकर नगर को स्वच्छ व सुंदर बनाने मे शासन, प्रशासन का सहयोग करने और अपने स्वास्थ्य को भी बेहतर रखे,




