pub-1657030687483830

मानिकसरा से स्वास्थ्य अधिकार जागरूकता अभियान प्रारम्भ

Posted on

April 10, 2024

by india Khabar 24

दुलीचंद मार्को की रिपोर्ट

निवास/मंडला: राष्ट्रीय स्वास्थ्य अधिकार अभियान, जन आंदोलनों का राष्ट्रीय समन्वय और बरगी बांध विस्थापित एवं प्रभावित संघ द्वारा 7 अप्रैल से 14 अप्रैल 2024 तक साप्ताहिक स्वास्थ्य अधिकार अभियान चलाने का निर्णय लिया गया था। इस बार विश्व स्वास्थ्य दिवस पर विश्व स्वास्थ्य संगठन का थीम है “हमारा स्वास्थ्य हमारा अधिकार”।इसी तारतम्य में आज मानिकसरा बाजार बीजाडांडी में उपस्थित समुदाय के समक्ष 10 सालों का स्वास्थ्य कार्यों का लेखा जोखा प्रस्तुत किया गया। साथ ही चुनाव प्रचार के लिए आने वाले राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को स्वास्थ्य के मुद्दों पर जन घोषणापत्र सौंपा जाएगा और जन केन्द्रित स्वास्थ्य व्यवस्था को लागू करने के लिए हर स्तर पर समर्थन मांगा जाएगा। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य अधिकार अभियान द्वारा जारी स्वास्थ्य अधिकार का घोषणा पत्र वितरित किया गया।इस जन घोषणा पत्र में
एक मजबूत “स्वास्थ्य अधिकार कानून” बनाकर लागू करना, देश की जनता को सर्वसुलभ गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएँ शासन की ओर से देने के लिए स्वास्थ्य बजट को सकल घरेलू उत्पाद का कम से कम 5% आवंटन करना ,
व्यावसायिक,परमाणु विकिरण और पर्यावरणीय स्वास्थ्य के लिए एक समग्र नीति बनाने और सभी विकास परियोजनाओं के लिए स्वास्थ्य पर असर का आंकलन अनिवार्य करने ,
सभी के लिए गुणवत्तापूर्ण व सुलभ स्वास्थ्य सेवाएँ सुनिश्चित करना, इसके साथ ही सभी प्रकार की जाँचों की सुविधा निशुल्क उपलब्ध करवाना,
दवाओं की कीमत पर नियंत्रण करना खासकर जीवन रक्षक और आवश्यक दवाओं की कीमतों का नियंत्रण मजबूती से लागू किया जाए तथा इसके लिए प्रभावी निगरानी तंत्र बनाए जाए, जेनेरिक दवाओं को बढ़ावा दिया जाए, सभी प्रकार की दवाओं से जीएसटी हटाया जाए, सभी दवाएँ करमुक्त की जाए, जैविक खेती को बढ़ावा दिया जाए और रसायनिक एवं जेनेटिक मोड़िफाइड खाद्य फसलों की खेती पर रोक लगाई जाए आदि प्रमुख बातों का उल्लेख किया गया है।
इस अभियान में केहर सिंह मार्को मल्धा, दशरथ मसराम उमेश मरावी मानिकसरा, हिम्मा बाई टेकाम,पर्वतिया बाई मरावी, नन्हिया बाई बरकङे बसंत लाल आर्मो रमेश बरकङे लालपुर, बखत सिंह मरकाम चरगांव,शारदा यादव मुसाखोह, राज कुमार सिन्हा बरगी बांध विस्थापित एवं प्रभावित संघ शामिल थे।

राज कुमार सिन्हा
बरगी बांध विस्थापित एवं प्रभावित संघ
सादर प्रकाशनार्थ

Posted on

April 10, 2024

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]
Scroll to Top