pub-1657030687483830

विश्व जल दिवस पर शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला सुखापाली में जल बचाने का शपथ लिया गया

Posted on

March 25, 2024

by india Khabar 24

बरमकेेला/शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला सुखापाली में 22मार्च विश्व जल दिवस को मनाया गया। विश्व के सभी देशों में स्वच्छ एवं सुरक्षित जल की उपलब्धता सुनिश्चित करवाने एवं जल संरक्षण के महत्व पर ध्यान केंद्रित करने के लिए उद्देश्य लेकर शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला के बच्चों द्वारा जल बचाने एवं संरक्षण का शपथ लिया गया ।ब्राजील में रियो डी जनेरियो में वर्ष 1992 में आयोजित पर्यावरण तथा विकास का संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में विश्व जल दिवस मनाने की पहल की गई तथा वर्ष 1993 में संयुक्त राष्ट्र ने अपने सामान्य सभा के द्वारा निर्णय लेकर इस दिन को वार्षिक कार्यक्रम के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया ।इस कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों के बीच में जल संरक्षण का महत्व साफ पीने योग्य जल का महत्व आदि बताना था ।संयुक्त राष्ट्र के अनुसार लगभग चार बिलियन लोग वर्ष में काम से कम 1 महीने के लिए पानी की भारी कमी का अनुभव करते हैं ।और लगभग 1.6 बिलियन लोग दुनिया के आबादी का लगभग एक चौथाई एक स्वच्छ, सुरक्षित जल आपूर्ति तक पहुंचने में समस्याएं हैं ।पानी के बिना जीवन जीवित नहीं रहेगा। इस प्रकार जल ही जीवन है का अर्थ सार्थक है ।दुनिया में 99% पानी महासागरों, नदियां, झीलों ,झरनों आदि का रूप है। केवल एक प्रतिशत या इससे भी कम पानी पीने के लिए उपयुक्त है। पानी की बचत आज की सबसे महत्वपूर्ण आवश्यकता है। केवल पानी की कमी ,पानी के अनावश्यक उपयोग के कारण है। बढ़ती आबादी और इसके परिणाम स्वरुप बढ़ते औद्योगीकरण के कारण शहरी मांग में वृद्धि हुई है और पानी की खपत बढ़ रही है ।मनुष्य अपने जीवन काल में पानी का केवल उपयोग करता है और उसे बचाने का प्रयास नहीं करता है ।इसलिए पेयजल संकट गहराता जा रहा है। जो मनुष्य के अस्तित्व के लिये खतरा है ।इस अवसर पर शासकीय प्राथमिक शाला सुखापाली के प्रधान पाठक विनोद कुमार पटेल ने कहा कि विश्व जल संरक्षण मिशन धरती में मनुष्य के भविष्य के लिए अत्यंत आवश्यक है ।जल का उपयोग पेयजल होने के साथ हमारे खेतों को सिंचित करने, नहाने, कपड़े धोने और अन्य विविध रूप से जल का प्रयोग दैनिक जीवन में करते हैं। जल बचाने का संकल्प शपथ हमारे उज्जवल पीढ़ी के लिए लाभदायक है ।इस अवसर पर माध्यमिक शाला के प्रधान पाठक दयासागर धोबा ने अनावश्यक रूप से पानी बर्बादी को जीवन के लिए खतरा बताया।,शपथ ग्रहण में शिक्षिका गायत्री सिदार,हाई स्कूल बार के शिक्षक दिनेश पटेल एवं सहायक शिक्षक धरणीधर सिदार एवं विकास कुमार भगत और बाल केबिनेट के मंत्री गौतम बरेठ,समीर ,गगन ,डोलामणी , अनुज ,रोशन और सत्यव्रत सिदार उपस्थित थे ।

Posted on

March 25, 2024

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]
Scroll to Top