शाजापुर से प्रेम सिंह जादोन
मोहन सरकार में अफसर शाही हावी
मामला शाजापुर जिले के बरवाल गाव में सीमांकन का
एक तरफ़ तो प्रदेश में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शपथ ग्रहण के बाद ही पटवारी को स्पष्ट दिशा निर्देश दिए गए थे कि प्रदेश के अन्नदाता के साथ में इसी प्रकार से अभद्र व्यहार नहीं किया जाए वही पर प्रदेश के राजस्व मंत्री करणसिंह वर्मा भी मंच से कह चूके हैं की कोई भी कोई भी कर्मचारी इस तरह की भाषा का प्रयोग करता हुआ दिखाई दिया तो उसको नौकरी करने लायक नहीं छोड़ूंगा। परंतु इसके बाद भी कर्मचारीयों का रवैया आम नागरिकों के प्रति सकारात्मक दिखाई नहीं दे रहा है दो दिन पूर्व खनिज इंस्पेक्टर कामना गौतम ने पत्रकारों को खुली चुनौती देते हुए शासकीय कार्य में बाधा का प्रकरण दर्ज करने की धमकी दे डाली यहां ममाला अभी शांत भी नहीं हुआ था की दूसरी तरफ शाजापुर जिले की शाजापुर तहसील के पटवारी का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। शाजापुर तहसील के हल्का नंबर मे पदस्थ पटवारी महेश पिता जगदीश मंडलोई उम्र 59 वर्ष किसानों से अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए गंदी गंदी गाली गलौज कर जूते मारने की धमकी देते हुए दिखाई दे रहे हैं। विडियो वायरल हो जाने के बाद भी पटवारी व प्रशासन के द्वारा एक तरफा कार्यवाही करते हुए किसानों के ऊपर शासकीय कार्य में बाधा का प्रकरण दर्ज कर लिया गया जिससे यहां साफ जाहिर होता है की मुख्यमंत्री मोहन यादव व राजस्व मंत्री करणसिंह वर्मा की नसीहत का असर धरातल पर कम ही दिखाई दे रहा है और आए दिन किसान आम नागरिकों व पत्रकारों से खुले तौर पर धमकी दे कर डराया जा रहा है




