pub-1657030687483830

इंडियन आर्मी में विभिन्‍न पदों पर भर्ती के लिये ऑनलाइन पंजीयन 23 मार्च तक जारी

Posted on

February 22, 2024

by india Khabar 24


जबलपुर,


इंडियन आर्मी के विभिन्‍न पदों पर अग्निवीर भर्ती के लिये आवेदनों का ऑनलाइन पंजीकरण 23 मार्च तक जारी रहेगा। मेजर श्री नवीन कुमार आर्मी भर्ती कार्यालय जबलपुर ने बताया कि अग्निवीर रैली वर्ष 2024-25 में सभी श्रेणियों के लिए भर्ती रैली का आयोजन किया जा रहा है, जिसका पंजीयन 13 फरवरी से चल रहा है। भर्ती रैली में मध्यप्रदेश के 15 जिले जबलपुर, बालाघाट, डिंडोरी, कटनी, मंडला, अनूपपुर, मउगंज, मैहर, रीवा, सतना, सिवनी, शहडोल, सीधी, सिंगरौली और उमरिया से भर्ती रैली आयोजित किया जा रहा है।
उन्‍होंने कहा कि पंजीकरण के लिए अधिसूचना ज्वाइन इंडियन आर्मी की वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर अपलोड है। जिसमें अग्निवीर (जनरल ड्यूटी), अग्निवीर (तकनीकी), अग्निवीर क्लर्क/स्टोर कीपर (तकनीकी), अग्निवीर ट्रेड्समैन (10वीं पास), अग्निवीर ट्रेड्समैन (8वीं पास), अग्निवीर (डब्ल्यूएमपी) (जनरल ड्यूटी), सोल टेक (एनए), सिपाही फार्मा, हवलदार एसएसी और आरटी जेसीओ के लिए आवेदन किया जा रहा है। इसमें उम्मीदवार अपनी आयु, शैक्षिक योग्यता, शारीरिक मानदंड और अन्य योग्यता व आवश्यकताओं के अनुसार आवेदन कर सकते हैं। मेजर श्री नवीन ने कहा कि उम्मीदवार किसी भी स्पष्टीकरण के लिए भर्ती कार्यालय (मुख्यालय) जबलपुर के टेलीफोन नंबर 7247028996 पर संपर्क कर सकते हैं। भारतीय सेना में चयन पारदर्शी है और केवल योग्यता के आधार पर है। उम्मीदवारों को दलालों से सावधान रहने की सलाह दी जाती है। साथ ही यह सूचित किया है कि 02 नए जिले (मैहर और मऊगंज) मध्य प्रदेश सरकार द्वारा बनाए गए हैं और इन्हें जेआईए वेबसाइट पर भी शामिल किया गया है। इन जिलों के अंतर्गत आने वाले उम्मीदवारों को तदनुसार पंजीयन कर सकते है। उन्‍होंने कहा कि उम्मीदवारों को यह भी सलाह दी है कि उन्हें अपनी स्थायी ईमेल आईडी बनानी चाहिए और पंजीकरण से कम से कम एक वर्ष के लिए अपना मोबाइल नंबर नहीं बदलना चाहिए क्योंकि सभी संदेश उन पर अग्रेषित किए जाएंगे।

Posted on

February 22, 2024

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]
Scroll to Top