रोड में कोपरा कंक्रीट रेता की जगह मिट्टी डालकर की जा रही खानापूर्ति। जिम्मेदार कौन आप या हम इसकी जांच करेगा कौन आप या हम।

ग्रामीणों ने वरिष्ठ अधिकारियों को ज्ञापन दे कर। गुहार लगाई की रोड मिट्टी वाले रोड की जांच को लेकर। दोषियों पर कार्रवाई भी हो।

रायसेन/- जिले में बीते दिन मंगलवार 26 दिसंबर 2023 को जहां पर मंगल दरबार में ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर एवं जिला पंचायत सीईओ को ज्ञापन सोंफा गया है। जहां पर लिखित ज्ञापन में बताया है। कि जनपद पंचायत गैरतगंज की ग्राम पंचायत भिलाडिया टोला में महिला सरपंच ममता बाई की जगह पर भ्रष्टाचार में लिप्त। सरपंच पति लालू आदिवासी स्वयं सरपंच बनकर। फर्जी तरीके से पंचायत की राशि को फर्जी हस्ताक्षरों पर संपूर्ण योजनाओं की राशि को डकारी जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि सरपंच पति लालू आदिवासी के साथ में सचिव संधीर लोधी एवं रोजगार सहायक प्रीतम सिंह एवं जनपद सदस्य की मिली भगत के चलते ग्राम पंचायत भिलाडिया टोला में नवनिर्माण कोपरा कंक्रीट रोड निर्माण में मिट्टी डालकर। ग्राम पंचायत के सरपंच सचिव रोजगार जनपद सदस्य सहित मिलकर शासन की लाखों रुपए की राशि को बंदर बाटकर। भ्रष्टाचारियों द्वारा राशि को डकारी जा रही है। ग्राम पंचायत के कंक्रीट कोपरा रोड में मिट्टी डालकर पलीता लगाते नजर आ रहे हैं। जिसकी शिकायत को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। जहां पर जिला मुख्यालय रायसेन पहुंचकर। ग्रामीणों के द्वारा जिला कलेक्टर एवं अपर कलेक्टर अभिषेक दुबे रायसेन को लिखित ज्ञापन देकर भ्रष्टाचारियों पर जांच कर। सख्त कार्रवाई को लेकर मांग की गई है। तो वही जिला पंचायत सीईओ एवं एडिशनल सीईओ वृंदावन मीणा जिला पंचायत रायसेन को भी लिखित ज्ञापन देकर। दोषियों पर जांच कर। सख्त कार्रवाई के लिए मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम पंचायत में उच्च स्तर से वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा जांच हो और दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो। जहां पर शासन की योजना के अनुसार सही निर्माण हो। और भ्रष्टाचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो। जहां पर ग्रामीणों ने आवेदन देकर। वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा जांच के लिए मांग की गई है।
(इनका कहना है। )

मीडिया द्वारा साथ में ग्राम वासियों की लिखित शिकायत मेरे पास आई है। मेरे द्वारा जांच करवाई जाएगी। भ्रष्टाचारियों की जांच की मांग आई है। मैं ग्राम पंचायत भिलाड़िया टोला की जांच करवाता हूं। दोषियों को बक्सा नहीं जाएगा। ग्राम बासियों को मंगल दरबार से न्याय मिलेगा।
(अपर कलेक्टर अभिषेक दुबे रायसेन )
(इनका कहना है।)
मीडिया द्वारा कवरेज करते हुए। ग्राम वासियों ने लिखित आवेदन मेरे कार्यालय में दिया है। ग्राम पंचायत की शिकायत आई है। रोड निर्माण में मिट्टी का इस्तेमाल किया गया है। जांच करवाता हूं। दोषियों को बक्सा नहीं जाएगा। मंगल दरबार से जिला पंचायत में न्याय मिलेगा।
(एडिशनल सीईओ वृंदावन मीणा जिला पंचायत रायसेन।)
राजेश साहू ब्यूरो चीफ
इंडिया खबर 24 न्यूज़/रायसेन/ गैरतगंज/देवनगर।


