pub-1657030687483830

रामपुर विधानसभा की कांग्रेस टिकट का नया अपडेट..कंवर का पलड़ा फिर हुआ भारी

Posted on

October 17, 2023

by india Khabar 24

चित्रलेखा श्रीवास की खास रिपोर्ट
, तुमान

कोरबा: कोरबा जिले की अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित सीट रामपुर विधानसभा के लिए कांग्रेस टिकट का नया अपडेट काफी चौकाने वाला इसलिए माना जा रहा हैं क्योंकि पार्टी की केंद्रीय समिति के सर्वे सूची में सिंगल नाम मोहिन्दर कंवर (टीटू) का बताया जा रहा हैं जो पूर्व विधायक श्यामलाल कंवर के पुत्र हैं. सूत्रों के अनुसार मोहिंदर को जिताऊ और टिकाऊ केंडिडेट माना गया हैं.जानकारी लगी हैं कि 16 अक्टूबर को प्रदेश के कांग्रेस नेताओं से मुलाकात कर मोहिंदर ने अपने वे तमाम कागजात सौपे जो उन्हें चुनाव लड़ने का अधिकार देते है. बता दे कि मोहिंदर मध्यप्रदेश में पुलिस विभाग में अफसर के रुप मे पदस्थ थे.

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी.कोरबा जिले की 4 विधानसभा सीट में से इस लिस्ट में कोरबा विधानसभा से 3 बार के विजेता जयसिंह अग्रवाल को चौथी बार प्रत्याशी बनाया गया. शेष बची 3 सीट रामपुर, कटघोरा और पाली तानाख़ार से प्रत्याशी धोषित किया जाना है.
बता दे कि छतीसगढ़ को लेकर कांग्रेस में कुल पांच सर्वे हुए हैं. इसमें से तीन सर्वे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की ओर से,एक सर्वे कांग्रेस की ओर से और एक सर्वे कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांघी के इशारे पर कांग्रेस के एक चुनाव रणनीतिकार द्वारा कराया गया.जानकारी के अनुसार ये सर्वे सरकार के मंत्रियों व विधायकों के कामकाज, नेताओं की इमेज, सरकार की कार्यप्रणाली, सरकारी योजनाओं का जमीन पर प्रभाव व कार्यकर्ताओं के फीडबैक के आधार पर किये गए. इन सर्वे के निकले फीडबैक के आधार पर पार्टी खराब छबि वाले वाले चेहरों से निजात पाना चाहती हैं. रामपुर विधानसभा से कांग्रेस का विधायक नहीं होने के कारण जो सर्वे हुआ उसमें पूर्व विधायक श्यामलाल कंवर को या इनके परिवार के किसी सदस्य को टिकट देने से पॉजिटिव रिजल्ट मिलने की बात कही गई हैं.कंवर ने अपने पुत्र मोहिंदर कंवर (टीटू) का नाम आगे बढ़ा दिया. कांग्रेस की केंद्रीय समिति ने भी दूसरे दावेदारों की अपेक्षा मोहिंदर का फ़ीडबैक अच्छा पाया.केंद्रीय समिति में सिंगल नाम होने के बावजूद यह बात फैल गई कि निर्वाचन संबंधित कुछ कागजात कम्प्लीट नहीं होने के कारण उन्हें टिकट मिलने से रही. बता दे कि मोहिंदर कंवर मध्यप्रदेश में पुलिस विभाग में पदस्थ थे.इसलिए उन्हें चुनाव लड़ने के लिए शर्तों का पालन करना जरूरी हैं.
कांग्रेस सूत्रों से जो अपडेट रामपुर विधानसभा के लिए मिल रहा हैं उसके अनुसार मोहिंदर कंवर (टीटू) की किस्मत कांग्रेस टिकट के मामले में खुल सकती हैं.वैसे इस सीट से टिकट की दावेदारी फूलसिंह राठिया ने भी की हैं. और उनके समर्थकों ने तो लिस्ट का इंतजार किये बगैर एक दूसरे को मुंह मीठा करा कर फटाके तक फोड़ डाले. शायद उनके पास पुख्ता जानकारी हो कि टिकट फूलसिंह राठिया को ही मिलनी हैं. बता दे कि रामपुर में कांग्रेस की टिकट का खेला काफी चर्चा में हैं. कभी टीटू आगे तो कभी राठिया.नई जानकारी के अनुसार
मोहिंदर कंवर (टीटू) ने जरूरी कागजात के साथ 16 अक्टूबर को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बेज से मुलाकात कर अपना पक्ष रखा हैं.यह भी पता चला हैं कि सांसद ने भी मोहिंदर कंवर के नाम की सिफारिश की हैं.वैसे कांग्रेस की लिस्ट जारी होने तक इंतजार सबको करना पड़ेगा.

Posted on

October 17, 2023

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]
Scroll to Top