कोरबा/कुसमुंडा -एसईसीएल कुसमुंडा क्षेत्र के द्वारा कोयला उत्खनन हेतु अनेक गांव का अधिग्रहण किया गया है । उत्खनन के लिए अपनी पुरखो की जमीन देने वाले भूविस्थापित रोजगार के लिए महाप्रबंधक कार्यालय का दशकों से चक्कर लगा रहे हैं । नौकरी देना तो दूर महिला भूविस्थापित के साथ प्रबंधन के जिम्मेदार अधिकारियों के द्वारा बदतमीजी पूर्वक व्यवहार किया जाता है । इसका ताजा उदाहरण एसईसीएल कुसमुंडा क्षेत्र में देखने को मिला । शुक्रवार दोपहर 1:00 बजे के आसपास बरकूटा निवासी मीना बाई कंवर नौकरी नहीं मिलने एवम प्रबंधन के अधिकारीयो द्वारा बार बार गुमराह करने से परेशान होकर बरकुटा फेस खदान में गई तब एसईसीएल कुसमुंडा परियोजना के वरिष्ठ अधिकारी महाप्रबंधक खनन राजीव सिंह ने बदतमीजी पूरक व्यवहार किया । मीना बाई को धक्का मुक्का करते हुए एवं जबरदस्ती पकड़कर खींचते हुए गाड़ी में बैठाया गया एवम कुसमुंडा थाने ले जाया गया ।इसे थाने में चार-पांच घंटे बैठाया गया । इस दौरान परिवार के लोग लापता होने के कारण किसी अनहोनी की आशंका से घंटो खोजते रहे एवम परेशान होते रहें । मीना बाई रोजगार हेतु कई वर्षों से संघर्षरत है , परंतु प्रबंधन के अधिकारी नौकरी देने के बजाय केवल गुमराह करते रहे हैं । मीना बाई आदिवासी समाज की महिला है । किसी पुरुष अधिकारी के द्वारा बदतमीजी पूर्वक धक्का मुक्की कर खींचते हुए गाड़ी बैठाया गया है यह बहुत गंभीर बात है । अधिकारियों की भूविस्थापितों के प्रति क्या सोच है , इससे यह स्पष्ट हो जाता है । इस तरह की घटनाओं पर प्रशासन एवं महिला आयोग को संज्ञान लेने की जरूरत है ।इससे यह भी अदांजा लगाया जा सकता है कि , पुरुष भूविस्थापित के साथ प्रबंधन के अधिकारीयो के द्वारा कैसा व्यवहार किया जाता होगा । अधिकारियों के द्वारा इस तरह की घटनाएं बार-बार की जा रही है लेकिन शिकायत नहीं होने के कारण इनके हौसले बुलंद है ।
इस घटना की जानकारी मिलने पर आसपास के ग्रामों के ग्रामीण आक्रोशित हो गए हैं । किसी भी भूविस्थापित के साथ इस तरह की दुर्व्यवहार से लड़ने के लिए मूड बना लिए हैं । आज शनिवार दोपहर 12:00 बजे विरोध स्वरूप कुसमुंडा महाप्रबंधक खनन कार्यालय के सामने सैकड़ों की संख्या में भूविस्थापित उपस्थित होकर प्रबन्धन के खिलाफ़ नारे बाजी करते हुए महाप्रबंधक खनन राजीव सिंह का पुतला दहन किया गया । भू विस्थापितों के द्वारा प्रबंधन के खिलाफ उग्र आंदोलन करने की तैयारी की जा रही है ।
इंडिया खबर 24 के सहयोगी कैमरामैन सोम कुमार के साथ जिला ब्यूरो बुद्धेश्वर सिंह कंवर की खबर।



