pub-1657030687483830

दलगत राजनीति से ऊपर उठकर किसान रैली में शामिल हो किसान – मनीष रहांगडाले

Posted on

September 20, 2023

by india Khabar 24

किसान गर्जना संगठन की पांच सूत्रीय मांगों को लेकर किसान रैली व जनसभा आज

लालबर्रा।

स्थानीय विश्राम गृह में 18 सितंबर की शाम 4 बजे किसान गर्जना संगठन के पदाधिकारियों ने किसानहित में 5 सूत्रीय मांगो को लेकर आगामी 20 सितंबर को कृषि मंडी प्रांगण में होने वाले किसान रैली के संदर्भ में प्रेस वार्ता आयोजित की। यह प्रेसवार्ता जिला महामंत्री मनीष रहांगडाले, ब्लॉक अध्यक्ष रामचंद्र सिहोरे, ब्लॉक उपाध्यक्ष राजेश टेंभरे,ब्लॉक सचिव पन्नालाल समरित, संगठन मंत्री रूपचंद बिसेन, कोषाध्यक्ष नारायण यादव, सहसचिव खेमलाल साहू की प्रमुख उपस्थिती में संपन्न हुई।
मीडिया से मुख़ातिब होते हुए किसान गर्जना ब्लॉक उपाध्यक्ष राजेश टेम्भरे ने कहा की समूचे देश, प्रदेश, जिले व ब्लॉक का किसान आज बेहद दुखी है और दुखी होने का मूल कारण यह है की फ़सलों का वाजिब दाम नहीं मिलना, जिससे किसान दिन ब दिन गर्त में चला जा रहा है। आगामी 20 तारीख बुधवार को किसान गर्जना संगठन के बैनर तले सांकेतिक रैली का आयोजन किया गया है। हमारे देश में जो सरकारें हैं और खास तौर पर बालाघाट जिले में धान का बेहद उत्पादन होता है इसलिए हमने किसान हित में मांग रखी है कि धान का समर्थन मूल्य प्रति क्विंटल 3000 रुपये दिया जाएं, प्रति क्विटल 500 रुपये बोनस प्रदान किया जाएं, कृषि कार्यों को मनरेगा में शामिल किया जाएं, रबी की धान खरीदी समर्थन मूल्य पर हो, किसानों का सम्पूर्ण कर्जा माफ हो यह हमारी प्रमुख मांगे हैं। इन समस्त मांगो का महामहिम राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा। हमारे संगठन के माध्यम से गांव गांव जाकर किसानों को जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है की 20 तारीख सभी एकजुट होकर ज्यादा से ज्यादा संख्या में कार्यक्रम में पहुंचकर किसान हित में अपनी आवाज बुलंद करें।

फ्री की रेवड़िया ना बाटे सरकार, धान का मूल्य बढ़ाए – रहांगडाले

किसान गर्जना संगठन जिला महामंत्री मनीष राहंगडाले ने कहा कि आजादी के 70 साल बीत चुके हैं और आज किसानों की स्थिति बहुत ही दयनीय है दो वक्त की रोजी-रोटी जुटाने में ही लगा हुआ है।
आपको ज्ञात है की बिते वर्षों में विभिन्न प्रकार की समितियां आयोग गठित हुए हम बात करें स्वामीनाथन आयोग की तो C2+FL का जो प्राइज निकाला हैं 3500 और 4000 के आसपास जाता है। सरकार की नजरअंदाजी के कारण या किसानों की समस्याओं पर महत्व नहीं देने के कारण 2000- 2100 के आसपास धान का मूल्य आता हैं। हम धान की लागत मूल्य की बात करें तो लागत मूल्य ही 3000 रुपयें प्रति क्विंटल जाता हैं। निकट भविष्य में मध्यप्रदेश में विधानसभा और लोकसभा के चुनाव होना है वर्तमान परिदृश्य में यह हो रहा है कि वर्तमान सरकार ने फ्री की रेवड़ियां बांटने का काम कर रहीं हैं और मुफ्त की योजनाओं को चलाकर सरकार के कोश को खाली करने का काम कर रहे हैं।
हमारी मांग हैं की स्वामीनाथन आयोग के C2+FL के अनुसार एमएसपी तय करें। जिससे 3000 के आसपास धान का रेट जाता है और 500 रुपयें बोनस के तौर पर प्रदाय होगा। आज हमारा किसान आर्थिक रूप से बहुत कमजोर है, किसानों को आज कर्ज बाट रहें हो आज बीज कीटनाशक दवाइयां के मूल्यों को कम करें तो किसानों को कर्ज लेने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। किसान आज कर्ज ले रहा है, कर्ज में डूब रहा है, आत्महत्या कर रहा है और यह कहीं ना कहीं सरकार की नाकामी को दर्शाता है। हमारी पांच सूत्रीय किसान हित में मांगे हैं।
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसान की आयु को दोगुना करने की बातें करते हैं मुझे तो आज तक समझ में नहीं आया की मोदी जी ने किसान हित में ऐसी कोई योजना लांच नहीं की हैं की किसानों की आय दोगुनी हो। आगामी 20 तारीख की दोपहर 12:00 से किसान गर्जना संगठन के बैनर तले एक जनसभा होगी और यह कार्यक्रम दलगत राजनीती से ऊपर होगा। यहां कोई बीजेपी ना कांग्रेस ना आम आदमी पार्टी सिर्फ और सिर्फ किसान हित पर बात होगी। हमारे इस संगठन में लालबर्रा तहसील, बालाघाट जिले सहित समूचे मध्यप्रदेश के किसान भाग लें हमारे साथ आये और हमारी जो मांगे हैं अंधी, गूंगी, बहरी सरकार को जगायें। सरकार वर्तमान में फ्री की योजनाएं बांट रही है। किसान जो उत्पादन कर रहा है उसका उचित दाम उन्हें दिला देवें यहीं हमारी मांगे हैं।
आयोजित किसान रैली में दलगत भावना से ऊपर उठकर समूचे लालबर्रा क्षेत्र के किसान भाई अधिकाधिक उपस्थिति में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।

Posted on

September 20, 2023

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

ट्रैक्टरों के ओवरलोड और ओवर स्पीड पर लगाम लगाने जनपद सदस्य की अगुवाई में पोतरा के सैकड़ों ग्रामीण द्वारा लैलूंगा SDM को सौंपा गया ज्ञापन* *SDM राकेश वर्मा ने दिया निष्पक्ष जांच और कार्रवाई का आश्वासन*

ट्रैक्टरों के ओवरलोड और ओवर स्पीड पर लगाम लगाने जनपद सदस्य की अगुवाई में पोतरा के सैकड़ों ग्रामीण द्वारा लैलूंगा SDM को सौंपा गया ज्ञापन* *SDM राकेश वर्मा ने दिया निष्पक्ष जांच और कार्रवाई का आश्वासन*

Scroll to Top