नंद घर आनंद भयो जय कन्हैयालाल की भजन पर थिरके भक्त शहर के कई स्थानों पर जमकर थिरके युवा कई जगहों पर हुआ स्वागत
रायसेन/- जिले में बीते दिन गुरुवार 7 सितंबर 2023 को जहां पर कर्मयोगी लीला पुरुषोत्तम वासुदेव श्रीकृष्ण भगवान का जन्मोत्सव श्रद्धालुओं ने धूमधाम से मनाया ।मंदिरों में यशोदा नन्दलाल बालमुकंद राधा रानी सरकार का विशेष श्रंगार कर । बाल कृष्ण भगवान को दूध शहद और दही से अभिषेक कर लड्डू पेड़ा पंजीरी ककड़ी सेव फल सीताफल कैला से भोग लगाया। पूजन हवन आरती हुई।शहर मे जगह-जगह श्रीकृष्ण की झांकी चित्रपट की पूजन हुई।श्री कृष्ण राधा मंदिरों में दिनभर काफी चहलपहल रही।श्रद्धालुओं ने धार्मिक आयोजन में परिवार सहित पुण्य लाभ उठाया।सुबह साढ़े11 बजे स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी एवं पुत्र रौनक चौधरी बीजेपी जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा रामकिशन राधा रानी मन्दिर यादव समाज श्रीराम लीला मैदान रायसेन पहुंचे।जहां पर राधा किशन मन्दिर में मत्था टेका पूजन आरती की वही मन्दिर समिति के राजकुमार यादव पार्षद देवेंद्र यादव चल समारोह प्रमुख नवीन यादव नीरज यादव ने स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी रौनक चौधरी राकेश शर्मा का फूलमालाओ से स्वागत किया।स्वास्थ्य मंत्री ने यादव समाज मन्दिर समिति को भरपूर सहयोग देने का वायदा भी किया। स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी के वाहनों का काफिला गैरतगंज की ओर रवाना हुआ।
बीते गुरुवार को दोपहर बाद भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर शहर के प्रमुख मार्गों से स्थानीय यादव समाज द्वारा कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर ढोलनगाडों डीजे नगाड़ों बैंडबाजों की धुनों के बीच श्रीराधा किशन मन्दिर रामलीला ग्राउंड से शुरु हुआ।जो कि शहर के मुख्य मुख्य मार्गों से होता हुआ वापस मन्दिर रामलीला मैदान पहुंचकर चल समारोह का समापन हुआ।जूलूस का नेतृत्व नवीन यादव नीरज यादव ने किया।कार्यक्रम मे
घोड़ा बग्घी में भगवान श्रीकृष्ण राधा रानी सुदामा के बाल स्वरूप की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। लोकनृत्य लहँगी घोड़े पर सवार युवा बच्चे पीले झंडे थामे चल रहे थे।बैंडबाजे डीजे नगाड़ों की धुनों पर हाथी घोड़ा पालकी…. जय कन्हैया लाल भजनों पर बच्चे युवा युवतियां जमकर झूमे नाचे।सुरक्षा व्यवस्था की कमान एसडीएम मुकेश सिंह एसडीओपी मोहन सारवान कोतवाली टीआई मनोज सिंह भरत सिंह पटेल एएसआई मुकेश चौरसिया राजेश नेहरा सतीश आदि ने कार्य संभाला। गाजेबाजों के बीच निकाली लड्डू गोपाल की विशाल शोभायात्रा का शहर में कई जगहों पर आरती उतारकर पूजन कर फूलों की बरसाकर जोरदार स्वागत किया।सागर भोपाल तिराहे पर रायसेन ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष मनोज अग्रवाल राजू माहेश्वरी दुर्गेश खरे हसीब हिंदुस्तानी दौलत राम सेन एडवोकेट ने जुलूस में फूलबरसाकर किया स्वागत। नगर हिन्दू उत्सव समिति के बैनर तले अध्यक्ष मनीष बंटी राठी चन्द्र कृष्ण रघुवंशी बबलू ठाकुर लीला सोनी मुकेश रघुवंशी मनमोहन रैकवार अशोक मांझी ने भी फूलों की बरसाकर स्वागत किया। जगह-जगह मंच बनाकर भगवान श्रीकृष्ण की वेशभूषा धारण किए आकर्षक रथ पर सवार भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमूर्ति स्वरूप का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत सम्मान किया।
राजेश साहू ब्यूरो चीफ
इंडिया खबर 24 न्यूज़/रायसेन।




