pub-1657030687483830

पुलिस चौकी हृदय नगर प्रभारी जसवंत सिंह राजपूत की कार्रवाई, 02 आरोपी, 01 सटोरिया सहित 45 लीटर अवैध शराब की जप्त

Posted on

September 1, 2023

by india Khabar 24

पूजा ज्योतिषी मण्डला

दिनांक 31 अगस्त 23 को पुलिस चौकी हृदयनगर में मुखबिर सूचना मिली थी कि पदमी कॉलोनी चौराहा के पास ग्राम पदमी की ओर से एक व्यक्ति दो थैलों में अवैध शराब विक्रय करने के लिए लेकर जा रहा है मुखबिर सूचना के आधार पर पदमी कॉलोनी चौराहा के पास से आरोपी मिथुन भाईना पिता संतोष 26 साल निवासी पदमी कॉलोनी के कब्जे से 6 प्लास्टिक के डब्बे में हाथ भट्टी की कच्ची महुआ की अवैध शराब 30 लीटर कीमती ₹3000 बरामद की जाकर आरोपी के विरुद्ध अपराध- 397/23 धारा 34(1) आबकारी अधिनियम के तहत पंजीकृत किया गया है। इसी प्रकार 1 सितंबर 2023 को पुलिस चौकी हृदय नगर को मुखबिर सूचना प्राप्त हुई थी कि एक महिला प्लास्टिक के डिब्बे में अवैध शराब लेकर बेचने के लिए आमानाला की तरफ से आ रही है सूचना के आधार पर ग्राम सेमरखापा पुल के पास एक महिला के कब्जे एक थैली में दो प्लास्टिक के डब्बे में 15 लीटर कच्ची महुआ की हाथ भट्टी से बनी शराब कीमती ₹1500 जप्त की जाकर अपराध धारा 34(1) आबकारी अधिनियम के तहत पंजीकृत किया गया। इसी प्रकार आरोपी किशन सिंह पिता हरिप्रसाद उम्र 49 साल निवासी सेमरखापा को 1 सितंबर 2023 को ग्राम घुघरा में सट्टा लिखते हुए पाए जाने पर आरोपी के कब्जे से एक पेन नगदी 365 रुपए सट्टा पर्ची जप्त की जाकर आरोपी के खिलाफ अपराध धारा 4 (क) सार्वजनिक ध्रुव क्रीडा अधिनियम के अंतर्गत अपराध पंजीकृत किया गया है। उक्त कार्यवाही चौकी हिरदेनगर प्रभारी उप निरीक्षक जसवंत सिंह राजपूत एवं उनकी हिरदेनगर चौकी टीम द्वारा की गई।

Posted on

September 1, 2023

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

ट्रैक्टरों के ओवरलोड और ओवर स्पीड पर लगाम लगाने जनपद सदस्य की अगुवाई में पोतरा के सैकड़ों ग्रामीण द्वारा लैलूंगा SDM को सौंपा गया ज्ञापन* *SDM राकेश वर्मा ने दिया निष्पक्ष जांच और कार्रवाई का आश्वासन*

ट्रैक्टरों के ओवरलोड और ओवर स्पीड पर लगाम लगाने जनपद सदस्य की अगुवाई में पोतरा के सैकड़ों ग्रामीण द्वारा लैलूंगा SDM को सौंपा गया ज्ञापन* *SDM राकेश वर्मा ने दिया निष्पक्ष जांच और कार्रवाई का आश्वासन*

Scroll to Top