pub-1657030687483830

जबलपुर राशन दुकान में चल रहा है खुलेआम भ्रष्टाचार

Posted on

August 13, 2023

by india Khabar 24

बेलखेड़ा जबलपुर


जबलपुर जिले की शहपुरा तहसील अंतर्गत अनेक गांव में सहकारी उचित मूल्य की दुकानों में भ्रष्टाचार थमने का नाम नहीं ले रहा, है ऐसा ही मामला एक बेलखेड़ा के समीप हिनोतिया ग्राम में देखने को मिला जहां सेल्समैन खुद करवा रहा है चोरी,,, बाकायदा अपनी अनुपस्थिति में अपने पार्टनर को दुकान की चाबी देकर दुकान में रखा खाद्यान्न गेहूं और चावल की चोरी करते हुए ग्रामीणों ने रंगे हाथों पकड़ा, ग्रामीणों ने बताया कि इसके पूर्व में सेल्समैनों के द्वारा भारी भ्रष्टाचार किया गया ग्रामीणों को तीन-तीन माह का खाद्य नहीं मिला, ना तो आज तक कोई कार्यवाही हुई बल्कि सेल्समैन का प्रमोशन तक हो गया, सेल्समैन के लोगों द्वारा बेचा गया खाद्यान्न खुद दुकानदार बता रहा है कि ₹1000 में एक बोरी चावल खरीदा हुआ हूं वही ग्रामीणों ने सेल्समैन के साथ रहने वाले बेलखेड़ा के दो लोगों को बोरी ले जाते पड़ा और इसकी सूचना बेलखेड़ा पुलिस को दी सूचना पाकर पहुंची बेलखेड़ा पुलिस ने बेचा हुआ चावल एवं ग्रामीणों द्वारा पकड़ा गया गेहूं बरामद किया है, वही ग्रामीणों ने बताया कि इस पूरे हंगामा की खबर फुट इंस्पेक्टर आभा शर्मा शहपुरा को दी गई लेकिन अभी तक विभाग की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं हुई अब देखना यह होगा कि एक तरफ सरकार विकास यात्रा को लेकर अपनी उपलब्धियां गिना रही है, और दूसरी तरफ भ्रष्टाचार चरम पर है वही इस भ्रष्टाचार को देखकर अभी कोई सामने नहीं आया है

Posted on

August 13, 2023

by india Khabar 24

1 thought on “जबलपुर राशन दुकान में चल रहा है खुलेआम भ्रष्टाचार”

  1. Brajesh Kumar Asaiya

    इनका लाइसेंस निरस्त कर दिया जाय और कड़ी से कड़ी सजा दी जानी चाहिए कई बार होता और सासन की ढील से सब होता है

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top