pub-1657030687483830

पीएम यशस्वी स्कॉलरशिप योजना 2023 के तहत 9वी कक्षा के विद्यार्थियों को 75000 रुपए और 11वीं कक्षा के विद्यार्थियों को 125000 रुपए की छात्रवृत्ति मिलेगी।

Posted on

August 9, 2023

by india Khabar 24

भारत सरकार के सामजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय ने पीएम यशस्वी छात्रवृत्ति योजना की शरुआत की है। अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी), आर्थिक रूप से पिछड़ा वर्ग (ईबीसी) और गैर अधिसूचित उम्मीदवार यथा घुमंतू और अर्ध घुमंतु अनुसूचित जनजातियां (डीएनटी, एसएनटी) श्रेणियों के भारतीय विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं। इस वर्ष नवी और ग्यारहवीं कक्षा में पढ़ रहे विद्यार्थी इसके लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसमें नवी कक्षा के विद्यार्थियों के लिए आठवीं कक्षा का और 11वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए दसवीं कक्षा का पाठ्यक्रम परीक्षा में पूछा जाएगा। पीएम यशस्वी योजना 2023 के तहत मेरिट के आधार पर नवी कक्षा के विद्यार्थियों को 75000 रुपए और 11वीं कक्षा के विद्यार्थियों को 125000 रुपए की छात्रवृत्ति दी जाएगी। पीएम यशस्वी स्कॉलरशिप योजना 2023 के लिए कोई भी आवेदन शुल्क नहीं रखा गया है. यानी इस छात्रवृत्ति के लिए अभ्यर्थी निशुल्क आवेदन कर सकते हैं।

पीएम यशस्वी स्कॉलरशिप योजना 2023 का नोटिफिकेशन आधिकारिक वेबसाइट yasasviaudit.nta.ac.in पर जारी कर दिया है. पीएम यशस्वी स्कॉलरशिप योजना 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन 11 जुलाई 2023 से शुरू हो गए हैं। PM YASASVI Scholarship Yojana 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन की लास्ट डेट 10 अगस्त 2023 रखी गई है। इसके लिए पेन पेपर मोड में एग्जाम का आयोजन 19 सितंबर 2023 शुक्रवार को किया जाएगा। यह योजना OBC, EBC और DNT विद्यार्थियों के लिए है। भारत सरकार के सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के तहत सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग छात्रवृत्ति पुरस्कार हेतु अभ्यर्थियों का चयन परीक्षा के माध्यम से होता है। इतने NTA को यशस्वी प्रवेश परीक्षा 2023 आयोजन की जिम्मेदारी दी है।

पीएम यशस्वी स्कॉलरशिप योजना 2023 के लिए विद्यार्थियों के पास निम्नलिखित योग्यता होना अनिवार्य है।
• विद्यार्थी भारत का नागरिक होना चाहिए।
• विद्यार्थी OBC या EBC या DNT कैटेगरी से संबंधित होना चाहिए।
• आवेदक निर्धारित Top Class Schools में अध्ययनरत होना चाहिए। ऐसे स्कूलों की सूची आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।
• आवेदन करने वाला विद्यार्थी 2022-23 में कक्षा 8वीं या 10वीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।
• माता-पिता या अभिभावक की सभी स्रोतों से आए 2.5 लाख रुपए प्रति वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
• 9वीं कक्षा के विद्यार्थी का जन्म 1 अप्रैल 2007 से 31 मार्च 2011 के मध्य होना चाहिए। यह दोनों तिथि भी शामिल की गई है।
• 11वीं कक्षा के विद्यार्थी का जन्म 1 अप्रैल 2005 से 31 मार्च 2009 के बीच होना चाहिए। यह दोनों तिथि भी शामिल है।
• छात्र और छात्राएं दोनों आवेदन के पात्र हैं लड़कियों के लिए पात्रता लड़कों के समान ही रखी गई है।

इंडिया खबर 24

Posted on

August 9, 2023

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]
Scroll to Top