pub-1657030687483830

शासकीय प्राथमिक शाला सेंद्रीपाली में किया गया चयन।

Posted on

July 6, 2023

by india Khabar 24

कोरबा जिले के अंतर्गत ग्राम पंचायत सेंद्रीपाली के शासकीय प्राथमिक शाला सेंद्रीपाली में शाला प्रबन्धन एवम् पालकगणों का आवश्यक बैठक रखा गया। जिसमें शिक्षकों द्वारा पालकों को यह बताया गया कि विद्यार्थी तो विद्यालय में 6 घंटे पढ़ता है। जिनके घर में पिताजी या माताजी पढ़े हैं वह बच्चों के पढ़ाई में विशेष योगदान देवें । शाला प्रबन्धन समिति का स्कूल में भोजनालय की देख भाल पर विशेष योगदान देने को कहा गया। भोय सर जी द्वारा यह कहा गया कि हमारी शिक्षा व्यवस्था में कमी हो तो तुरन्त बतावें। शाला प्रबन्धन समिति में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव एवम् अन्य पदाधिकारी का चयन किया गया। जिसमें अध्यक्ष कैलाश कुमार सोनी, उपाध्यक्ष शांति बाई कंवर, सचिव धर्मेंद्र भारद्वाज शिक्षक,शिक्षा विद बुद्धेश्वर सिंह कंवर, पंच रागिनी साहू, और पुरुष सदस्य फुलेश्वर साहू, विजय खांडे, अजय श्रीवास, पवन साहू, जय सिंह कंवर, एवम् महिला सदस्य श्रीमती भुनेश्वरी सोनवानी, अमरीका बाई, यशोदा पटेल, प्रमिला साहू, देवशिला राज, श्याम बाई सिदार, को नियुक्त किया गया। और मंगलवार को शाला प्रवेश दिवस मनाने की अपिल किया गया।
इंडिया खबर 24 के सहयोगी कैमरामैन सोम कुमार के साथ जिला ब्यूरो बुद्धेश्वर सिंह कंवर की खबर।

Posted on

July 6, 2023

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top