रायसेन/-जिले के थाना अब्दुल्लागंज का मामला प्रकाश में आया है। यहां पर नगर के ओबैदुल्लागंज में आपसी विवाद में हिंदु उत्सव समिति अध्यक्ष राजेश खटीक पर हमला करने वाले आरोपी की गिरप्तारी न होने से नगर के तमाम हिंदु संगठनों सहित व्यापारियों में रोस है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते दो सप्ताह पूर्व आशीष व फरहान नामक दो युवकों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जहां पर दोनों और से एक दूसरे पर लातघूसों से किये गए वार। जहां पर उसी वक्त बीच बचाव करने आये हिंदु उत्सव समिति अध्यक्ष राजेश खटीक पर भी आरोपी अर्जुन नगर निवासी फरहान ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिससे राजेश खटीक को हाथ में चोट लगी है। जिसकी रिपोर्ट उन्होंने थाना ओबेदुल्लागंज में दर्ज कराई। जहां पर दो सप्ताह बीतने के बाद भी आरोपी की गिरप्तारी न होने से नगर के पार्षद बागीश अग्रवाल दीपू परमार नरेश सेठी रामेश्वर नागर सहित विक्रम धाड़ी सुमित जोशी ने रोस व्यप्त किया व आरोपी को जल्द गिरप्तार करने की मांग की गई है।
(इनका कहना है)
फरार चल रहे आरोपी को पकड़ने के लिए टीम बनाई गई है आरोपी जल्द ही पुलिस की गिरप्त में होगा।
(संदीप चौरसिया थाना प्रभारी ओबेदुल्लागंज।)
राजेश साहू ब्यूरो चीफ
इंडिया खबर 24 न्यूज़/रायसेन/ ओबैदुल्लागंज।



