pub-1657030687483830

वार्ड क्र. 26 में विशेष स्वच्छता अभियान का राजस्व मंत्री ने निरीक्षण किया

Posted on

June 2, 2023

by india Khabar 24

कोरबा/छत्तीसगढ़



कोरबा//वार्ड क्र. 26 मुड़ापार बस्ती क्षेत्र में संचालित हो रहे विशेष स्वच्छता अभियान के दौरान राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री जयसिंह अग्रवाल एवं महापौर राजकिशोर प्रसाद ने पैदल भ्रमण कर स्वच्छता से संबधित सफाई व्यवस्था एवं नालियों की साफ-सफाई का मुआयना करते हुए वार्डवासियों की समस्याएं जानी, निरीक्षण के दरम्यान मुड़ापार बस्ती के आंतरिक बस्ती की साफ-सफाई की व्यवस्था दुरूस्त पाये जाने पर एवं नालियों के कवर सही ढंग से लगे होने से प्रसन्नता जाहिर करते हुए साथ में चल रहे अधिकारियों कर्मचारियों को कार्य के प्रति अपनी जिम्मेदारी सही ढंग से निभाने पर उन्हें बधाई दी एवं वार्ड में जो भी छोटी-बड़ी समस्याएं निगम अधिकारियों के ध्यान में आवे, उसे भी त्वरित रूप से उसका निदान करें, इस प्रकार के निर्देश उन्हें दिये गये।
वार्ड वासियों ने मंत्री महोदय ने डोर-टू-डोर अपशिष्ट एकत्रीकरण, सार्वजनिक स्थलों, नालियों में कीटनाशक दवाईयों का छिड़काव के साथ पेयजल, सड़क, रोशनी आदि सेवाएं निरंतर निर्वाध रूप से जारी रखने के साथ घर-घर पहुंचकर कचरे के उचित प्रबंधन एवं निष्पादन हेतु डस्टबिन का वितरण किया तथा वार्डवासियों से घर से निकलने वाले गीले कचरे को हरे रंग के डस्टबिन में सुरक्षित रखें तथा सूखे कचरे को नीले डस्टबिन में रखें एवं इन कचरों को दूसरे दिन आने वाली स्वच्छता दीदियों के वाहन में ही डाले, इधर-उधर गली-मोहल्लों में कचरे को कहीं भी न फेंकने की समझाईश दी तथा अपने वार्ड एवं शहर को स्वच्छ रखने में अपनी भी अहम भूमिका निभाने की अपील की।
भ्रमण के दरम्यान मेयर इन काउंसिल सदस्य सपना चौहान, पार्षद शैलेन्द्र सिंह पप्पी, गोपाल कुर्रे, अवधेश सिंह, विकास सिंह, अघनबाई, देवला यादव, बाबी चौहान, चुन्नी श्रीवास, सुरेखा महंत, गुलाबबाई, सुषमा केंवट, पिंकी महंत, फिरमति साहू, संतोषी, गंगा बाई, लक्ष्मी साहू, संजीदा बेगम, मनीष महंत, मोहनलाल कर्ष, रिशु घोष, भागवत जायसवाल, विजय जायसवाल, रथलाल चौहान, मेलाराम निषाद, ननकी साहू, यवशंत चौहान, विजय प्रसाद यादव, सुनील शर्मा, राजेश यादव, अशोक लोद, अमित सिंह, रवि डे, कौशल जायसवाल, प्रवीण मसीह एवं निगम के अधिकारी कर्मचारियों उपस्थित थे।

चित्रलेखा श्रीवास की रिपोर्ट

Posted on

June 2, 2023

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]
Scroll to Top