करतला/कोरबा


करतला//दिनांक 15/04/2023 के समय 02:22 बजे मेडिकल इमरजेंसी से संबंधित इवेंट नंबर एमकेवी 27 डायल 112 को मिला तब तत्काल करतला कोबरा 1 के कर्मचारियों द्वारा कॉलर से संपर्क कर कॉलर के बताए मौका स्थल ग्राम मदवानी के लिए रवाना हुए व कालर के बताए पते पर पहुंचे जहां पर देखा कि एक गर्भवती महिला जिसका नाम देवला बाई राठिया पति राजेश राठिया उम्र 31 वर्ष साकिन मदवानी करतला को अत्यधिक प्रसव पीड़ा हो रही थी डायल 112 वाहन के कर्मचारियों आरक्षक क्रमांक 486 धीरज पटेल और चालक ईश पटेल स्टाफ द्वारा तत्परता दिखाते हुए उक्त प्रसव पीड़ित महिला को मितानिन एवं महिला परिजनों की मदद से डायल 112 वाहन तक लाया गया करतला chc ले कर जा रहे थे रास्ते मे महिला को प्रसव पीड़ा अत्यधिक बढ़ जाने के कारण मितानिन रेवती बाई राठिया के कहने पर डायल 112 को रोका गयप्रसाओ पीड़ा महिला ने एक स्वस्थ शिशु का जन्म दिया तत्पश्चात प्रसव उपरांत टीम द्वारा प्राथमिक उपचार हेतु जच्चा बच्चा दोनों को नजदीकी समुदायक स्वास्थ्य केंद्र करतला मैं बेहतर उपचार हेतु ले जाकर भर्ती कराया गया।
इंडिया खबर 24 न्यूज़ के सहयोगी कैमरामैन चित्रलेखा श्रीवास के साथ बिलासपुर संभागीय हेड अशोक कुमार श्रीवास की रिपोर्ट





