कोरबा/छत्तीसगढ़
कोरबा//कोरबा के रिहायशी कॉलोनी में नाबालिग बच्ची का उसके ही घर में शव मिला है. शव देख कर बच्ची द्वारा आत्महत्या किए जाने की संभावना जताई जा रही है. सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर जांच कर रही है. फिलाहाल मौत की वजह साफ नहीं हो पाई है।
अब तक मिली जानकारी के अनुसार सिविल लाइन थाना अंतर्गत महिला वकील निवासरत है. जिसने सालों पहले एक बच्ची को गोद लिया था. जिसकी उम्र फिलहाल लगभग 15 वर्ष है. इसी बच्ची द्वारा बुधवार की शाम को आत्महत्या कर लेने की सूचना सामने आई है।प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो, महिला वकील जब शाम के वक्त घर लौटी, तब घर का दरवाजा भीतर से बंद था। दरवाजे को खोला गया, तो दरवाजा खुलते ही अंदर का नजारा देख सभी के होश उड़ गए. बच्ची का शव फंदे पर लटक रहा था. एक निजी अस्पताल में बच्ची को एडमिट कराया गया. जहां उसे तुरंत डेड घोषित कर दिया गया।
इस मामले में एएसआई राकेश गुप्ता ने बताया कि कृष्णा हॉस्पिटल से नाबालिग बच्ची की मौत के संबंध में अस्पतालीय मेमो प्राप्त हुआ है. जिसमें मृत अवस्था में बच्ची को अस्पताल लाए जाने का जिक्र है। मेमो के आधार पर केस कायम कर लिया गया है। बच्ची की मौत किन परिस्थितियों में हुई है, इस संबंध में जांच की जा रही है।
इंडिया खबर 24 न्यूज़ के सहयोगी कैमरामैन चित्रलेखा श्रीवास के साथ बिलासपुर संभागीय हेड अशोक कुमार श्रीवास की रिपोर्ट


