pub-1657030687483830

ओलावृष्टि तथा बारिश के कारण क्षतिग्रस्त हुई फसलों का जल्द करें सर्वे : गोविंद सिंह राजपूत

Posted on

March 31, 2023

by india Khabar 24

  • राजस्व एवं परिवहन मंत्री ने अधिकारियों को दिए निर्देश, न हो कोई लापरवाही

भोपाल। तेज बारिश, आंधी-तूफान तथा भारी ओलावृष्टि के कारण किसानों की फसलों को नुकसान हुआ है, जिसको लेकर राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने दूरभाष पर कलेक्टर तथा तहसीलदार एवं पटवारियों को निर्देशित करते हुए कहा है कि मौके पर पहुंचकर फसलों का निरीक्षण करें। श्री राजपूत ने कहा कि ओलावृष्टि के कारण कहां कितना नुकसान हुआ है इसको लेकर जल्द ही समीक्षा बैठक ली जाएगी जिस भी अधिकारी, कर्मचारी की इस कार्य में लापरवाही सामने आई उसे तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसानों के कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिन किसानों की फसलों को तेज बारिश तथा ओलावृष्टि के कारण नुकसान हुआ है वह चिंता ना करें, सरकार उनके साथ है। सभी किसानों को फसलों का पर्याप्त मुआवजा दिया जाएगा। श्री राजपूत ने अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर सर्वे करने के निर्देश दिए हैं।

सरकार किसानों के साथ :

श्री राजपूत में किसानों से आग्रह किया है कि आप धैर्य रखें, सरकार आपके साथ है।ओलावृष्टि और बारिश के कारण किसानों की फसलें नष्ट हुई है जिसको लेकर सरकार गंभीर है और जल्द ही सभी किसानों को मुआवजे की राशि मुहैया कराई जाएगी। किसी भी हालत में किसानों को भाजपा की सरकार परेशान नहीं होने देंगी।

Posted on

March 31, 2023

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]
Scroll to Top