pub-1657030687483830

प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान खरीदी का ऐतिहासिक निर्णय …..छात्र नेता राजेश पटेल ने किया CM भूपेश बघेल का जताया आभार

Posted on

March 26, 2023

by india Khabar 24

बिलाईगढ़

बिलाईगढ़ छात्र संघ के पूर्व ब्लाक अध्यक्ष राजेश पटेल ने कहा है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गुरुवार को विधानसभा में इस साल से किसानों को प्रति एकड़ 15 क्विंटल से प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान खरीदी की घोषणा कर यह साबित कर दिया है ,कि वह किसानों के सच्चे हितैषी हैं। मुख्यमंत्री बघेल द्वारा किसानों को बड़ी सौगात देने का स्वागत करते हुए इसे बड़ी सौगात बताया है। राजेश पटेल ने कहा है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल प्रदेश की बागडोर संभालने के बाद से ही किसानों के हित में लगातार नई नई योजनाएं बनाकर उसका बेहतर क्रियान्वयन करा रहे है। सत्ता संभालने के बाद सबसे पहले छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किसानों का कर्ज माफ़ किया। उसके बाद किसानों से 2500 रुपये प्रति क्विंटल में धान खरीदी की शुरुआत कर देश में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया। फिर नरवा ,गरवा ,घुरवा , बाड़ी, गोठान योजना, राजीव गाँधी न्याय योजना सहित तमाम किसान हितैषी योजनाओं को जनता तक पहुचने का काम किया है ।
भूपेश सरकार की किसान हितैषी योजनाओं के सही क्रियान्वयन का प्रतिफल है कि आज शहरों से लोग वापस अपने गाँव की ओर जा रहे है और खेती कर आर्थिक रूप से मज़बूत हो रहे हैं। छात्र नेता पटेल ने कहा 15 वर्ष तक छत्तीसगढ़ में भाजपा की रमन सरकार किसानों को कभी बोनस देने के नाम पर तो कभी समर्थन मूल्य देने के नाम पर ठगती रही। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार आने के बाद किसानों की आर्थिक स्थिति में जबरदस्त बदलाव आया है और उनकी आर्थिक स्थिति काफी मजबूत हुई है। पटेल जी ने कहा कि इस वर्ष खरीफ सीजन में किसानों से प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान की समर्थन मूल्य पर खरीदी की घोषणा भूपेश सरकार का एक क्रांतिकारी कदम है, जिससे किसानों की आर्थिक स्थिति और भी मजबूत होगी। उन्होंने इस ऐतिहासिक निर्णय के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का क्षेत्र के किसानों की ओर से आभार व्यक्त करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

Posted on

March 26, 2023

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]
Scroll to Top