लालबर्रा।
20 मार्च 2023 को शासकीय महाविद्यालय लालबर्रा में अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अन्तर्गत महिला खेल प्रतियोगिता कबड्डी,कुर्सी दौड़ एवं कराते का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम किशोर पालीवाल जनपद पंचायत उपाध्यक्ष के मुख्य आतिथ्य एवं महाविद्यालय के प्राचार्य सुमन बरवा की अध्यक्षता में भारत माता एवं रानी अवन्ती बाई लोधी के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया।
तत्पश्चात् खिलाडियों से परिचय प्राप्त कर खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। किशोर पालीवाल के द्वारा खिलाड़ियों को संबोधित करते हुये कहा गया कि भारत की संस्कृति एवं संस्कारो को बचाऐ रखते हुए शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के लिए खेल जरूरी है जिससे कि खिलाड़ियों का सर्वांगिण विकास हो सके तथा विद्यार्थियों को रानी अवन्ती बाई लोधी के बतायें गये मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर अरूण कुमार गौतम, भीमराज ठाकरे, श्रीमती शशि यादव, श्रीमती ईशा रागडे, श्रीमती संध्या रागड़े खेल समन्वयक लव पटेल, डॉ. एस. के. खण्डायत, डॉ. पी. के. भिमटे,डॉ. निर्मल कीर्ति गेडाम, नरेश सौलखे, मनीश शिवहरे, डॉ. आशीष बागडे, मीताराम लिल्हारे, डॉ. कामाक्षा बिसेन, डॉ. पल्लवी जाटव, श्रीमती कांति जैन, श्रीमती अनिमा शरणागत, श्रीमती माधुरी पुसे,श्रीमती आशा कारे, यादोराव राजुरकर, रामदयाल मथारे, वेंकट नगपुरे, श्रीमती सरिता ऐड़े, श्रीमती वंदना कुर्वे कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन कीड़ा अधिकारी डॉ. विवेक खरगाल द्वारा किया गया।




