लालबर्रा।
वन विभाग द्वारा वन माफियाओं पर निरंतर कार्रवाई की जा रही है जिसमें 18 मार्च को दोपहर 1:30 बजे डोहरा निवासी आरोपी दिनेश नागेश्वर के घर से 0.61 घन मीटर, 0.108 cmt जप्त, 23000 कीमत के 39 नग सागौन जप्त किए गए। उक्त कार्रवाई मुखबिर की सूचना पर सर्च वारंट के तहत की गई है। चर्चा में श्रीमती ज्योत्सना खोबरागड़े वन परिक्षेत्र अधिकारी लालबर्रा ने बताया कि आरोपी दिनेश के घर से सर्च वारंट के तहत कार्यवाही की गई है। जिसमें 39 नग सागौन के जप्त किए गए हैं एवं जप्ती बनाई गई है। आरोपी के विरुद्ध वन उपज के तहत कार्रवाई की जाएगी बताया कि जैसे जैसे हमें जानकारी मिलती जाती है मुखबिर हो या अन्य किसी माध्यम से वहां त्वरित कार्रवाई की जाती है और आगे भी इसी तरह निरंतर कार्रवाई जारी रहेगी। इस पूरी कार्रवाई में वन परिक्षेत्र अधिकारी ज्योत्सना खोबरागड़े, सुरेंद्र गुप्ता डिप्टी रेंजर राकेश कुमार डिप्टी रेंजर अजय पवार वनरक्षक कैलाश धुर्वे रंजीत पटले धनसिंह उईके सहित वन सुरक्षा समिति के सुरक्षाकर्मियों का सराहनीय योगदान रहा।
