pub-1657030687483830

सट्टा लिखते सटोरिया रंगे हाथ पकड़ा गया, नगद 5 हजार 850 रूपये जप्त

Posted on

March 16, 2023

by india Khabar 24

जबलपुर मध्यप्रदेश

पुलिस अधीक्षक जबलपुर सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.)* द्वारा जिले मे पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को संगठित जुआ, सट्टा खिलाने वालों को चिन्हित करते हुये उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है। आदेश के परिपालन में ंअति. पुलिस अधीक्षक शहर प्रियंका शुक्ला (भा.पु.से.) एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध समर वर्मा तथा नगर पुलिस अधीक्षक गोहलपुर अखिलेश गौर के मार्ग दर्शन में क्राईम ब्रांच एवं थाना गोहलपुर की टीम द्वारा 1 सटोरिये को सट्टा लिखते हुये रंगे हाथ पकडते हुय 5 हजार 850 रूपये जप्त किये गये है। थाना प्रभारी गोहलपुर विजय तिवारी ने बताया कि आज दिनॉक 16-3-23 को क्राईम ब्रांच को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि चार खम्बा निवासी वसीम अली , मुख्तार होटल के पास सट्टा लिख रहा है। सूचना पर क्राईम ब्रांच एवं थाना स्टाफ के द्वारा संयुक्त रूप से दबिश देते हुये वसीम अली उम्र 26 वर्ष निवासी चारखम्बा को सट्टा लिखते हुये रंगे हाथ पकडा गया कब्जे से सट्टा पट्टी एवं 1 मोबाईल, कैल्कुलेटर तथा नगद 5 हजार 850 रूपये जप्त करते हुये सटोरिये के विरूद्ध धारा 4 क सट्टा एक्ट के तहत कार्यवाही की गयी।

उल्लेखनीय भूमिका- क्राईम ब्रांच के सहायक उप निरीक्षक अजय पाण्डे, प्रधान आरक्षक राकेश बहादुर, ब्रम्हप्रकाश, हर्षवर्धन, आरक्षक रंजीत यादव तथा थाना गोहलपुर के प्रधान आरक्षक राघवेन्द्र सिंह, धर्माजी पवार, आशीष असाटी, आरक्षक आशीष तिवारी, हुलेश, संजय की सराहनीय भूमिका रही।

Posted on

March 16, 2023

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

शहडोल में विकास की नई उड़ान: सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी ₹461 करोड़ के 134 प्रोजेक्ट्स की महा-सौगात,आम आदमी के मन मे सवाल शहडोल को सच में मिलेगा विकास या पहले की तरह साबित होगा ‘झुंझुना’?

शहडोल में विकास की नई उड़ान: सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी ₹461 करोड़ के 134 प्रोजेक्ट्स की महा-सौगात,आम आदमी के मन मे सवाल शहडोल को सच में मिलेगा विकास या पहले की तरह साबित होगा ‘झुंझुना’?

Scroll to Top