किरार धाकड़ सामाजिक विकास कल्याण समीति की जिला स्तरीय बैठक संपन्न हुई ।

रायसेन/-जिले में बीते दिन शनिवार 11 मार्च 20 23 को जिले के तहसील मुख्यालय सिलवानी क्षेत्र
की ग्राम चन्दन पिपरिया के नर्मदा पैलेस गार्डन में होली मिलन समारोह कार्यक्रम के उपलक्ष्य में अखिल भारतीय किरार धाकड़ सामाजिक विकास कल्याण समीति के तत्वाधान में जिला स्तरीय बैठक संपन्न हुई। जहां पर आयोजित बैठक में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने अपने उद्बोधन में विचार व्यक्त किए। जहां पर बच्चों के मनोबल को बढ़ाते हुए। स्वजातीय बंधुओं ने सम्मान किया। वही होली मिलन समारोह के पावन अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष भगवान सिंह पटेल सरपंच द्वारा अपने विचार व्यक्त किए। एवं सचिव रतन लाल पटेल ने भी अपने विचार व्यक्त किए। एवं डॉक्टर राजेंद्र पटेल ने भी समाज के बीच अपने विचार व्यक्त किए। एवं राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष सन्तोष पटेल ने भी उद्वोधन के शुभारंभ में जय वलराम के साथ समाज में अपने विचार व्यक्त किए। एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष हरीबाबू धाकड़ द्वारा अन्तिम पंक्ति में मां सरस्वती एवं मां नर्मदा मैया को नमन करते हुए। अखिल भारतीय किरार धाकड़ सामाजिक विकास कल्याण समिति के तत्वावधान में होली मिलन समारोह कार्यक्रम में अपने विचार व्यक्त किए। एवं आगामी समय के निशुल्क विवाह पर समाज के बीच प्रकाश डाला गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष के उद्बोधन में सभी स्वजातीय बंधुओं द्वारा से सम्मान स्वरूप सम्मान करते हुए। तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा नर्मदा पैलेस गार्डन। कार्यक्रम की उपस्थिति की बेला में यह रहे मौजूद। जिला उपाध्यक्ष इंदर सिंह पटेल ग्राम किशनपुर पूर्व सरपंच एवं गणपत सिंह धाकड़ खेरवाड़ा हेमंत पटेल सरूप सिंह मुकदम रमेश पटेल सरपंच नरेंद्र धाकड़ राम गोपाल पटेल खुमान सिंह चौधरी परमेश्वर दास चौधरी रामसेवक पटेल सरपंच डॉ राजेंद्र पटेल जसवंत बड़कुल राम मनोहर धाकड़ मदन लाल धाकड़ बेनी सिंह चौधरी प्रताप सिंह बड़कुल जितेंद्र धाकड़ सहित बड़ी संख्या में किरार धाकड़ अखिल भारतीय विकास कल्याण समिति के स्वजातीय बंधुओं की उपस्थिति। होली मिलन समारोह के कार्यक्रम में भूमिका सराहनीय रही। वही राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा सभी सामाजिक बंधुओं के बीच आगामी किरार धाकड़ समाज के निशुल्क विवाह संबंधित विषय पर चर्चा की गई। जिस पर सभी की सहमति सराहनीय रही। वही तहसील स्तर पर भवन के लिए। शासकीय भूमि पर या निजी खर्च पर भी चर्चा हुई। जिस पर सभी लोगों की सहमति कार्यक्रम में देखी गई। यह जिला स्तरीय बैठक का कार्यक्रम। जिला अध्यक्ष रामगोपाल पटेल की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई। इसी श्रंखला के साथ में होली मिलन समारोह का कार्यक्रम नर्मदा पैलेस गार्डन में सफल रहा।
राजेश साहू ब्यूरो चीफ
इंडिया खबर 24 न्यूज़/रायसेन/सिलवानी।



