pub-1657030687483830

शातिर नकाबजनों का अंतरजिला गैंग गिरफ्तार, जांजगीर पुलिस टीम की कार्यवाही

Posted on

February 28, 2023

by india Khabar 24

जांजगीर-चांपा/छत्तीसगढ़


जांजगीर-चांपा/मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि जिले में सुने मकानों मे माह दिसंबर 2022 से लगातार दिन के समय सुबह 07 बजे से सायं 07 बजे तक लगातार चोरी की घटनायें हो रही थी। जिसके संबंध में विशेष टीम का गठन किया गया था। जिसके द्वारा लगातार पतासाजी की जा रही थी साथ ही साईबर सेल की तकनीकी टीम को भी लगाया गया था। मुखबीर से सूचना मिली कि पिसौद शराब भठ्ठी के पास कुछ व्यक्ति बैग में संदिग्ध सामान रखे है तथा शराब के नशे में चोरी करने की बात कह रहे है कि सूचना पर थाना जांजगीर एवं विशेष टीम के द्वारा घेराबंदी कर उक्त व्यक्तियों को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया। जिसमें विनोद, वासुदेव, सुनील मरावी, भूपेन्द्र सिंह राठौर, संतोष, वेदप्रकाश, वासुदेव एवं गंझु सिंह मिले जो अपने पास बैग में कांस के थाली एवं बर्तन रखे थे जिसे पूछताछ करने पर उक्त व्यक्तियों द्वारा सुने मकान से चोरी करना बताया। जिसे मनोवैज्ञानिक ढंग से पूछताछ करने पर जिला जांजगीर, बिलासपुर, सक्ती के अलग-अलग थाना क्षेत्र से मोटर सायकिल में घुम-घुमकर सुने मकान का ताला तोड़कर विनोद वासुदेव तथा संतोष को चोरी करने को घुसना एवं अन्य को बाहर रखवाली करना बताये। इनकी निशानदेही पर सोने चांदी के जेवरात तथा नकदी रकम बरामद किया गया। साथ ही आरोपीगणों द्वारा बताया गया कि इनके द्वारा चोरी किये सोने चांदी के जेवरात को प्रगति नगर दर्री के वास्तव प्रसाद सोनी एवं काशीनगर बुधवारी सीएसईबी जिला कोरबा के हरीष सोनी के पास बिक्री करना बताने पर पेश करने पर सोने चांदी का जेवर बरामद किया गया।
टीम का गठनः- श्री शैलेन्द्र पाण्डेय, उप पुलिस अधीक्षक एवं श्री चन्द्रशेखर परमा, उप पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया था। जिसमें निरीक्षक लखेश केंवट, उनि पुष्पराज साहू, गजालाल चंद्राकर, अवनीश श्रीवास, सउनि दिलीप सिंह, मुकेश पाण्डेय, रामप्रसाद बघेल, प्र.आर. मनोज तिग्गा, राजकुमार चंद्रा, आर. विरेन्द्र टंडन, शहबाज खान, अर्जुन यादव, चिरंजीव कमलेश, विवेक सिंह, श्रीकांत सिंह, मनीष राजपूत, संतोष रात्रे, जय उरांव, नरेंद्र वैष्णव एवं महेश राज का विशेष योगदान रहा।
आपराधिक मामलेः-
क्रमांक जिला का नाम थाना का नाम अपराध क्रमांक प्रकरण संख्या
01 सक्ती बाराद्वार 4/23, 37/23 02
02 जैजैपुर 29/23 01
03रायगढ़ खरसिया 26/23 01
04 बिलासपुर कोटा168/23 01
05 सकरी 169/23 01
06 जांजगीर-चांपा जांजगीर 132/23, 137/23, 89/23, 07/23, 21/23, 140/23
149/23, 907/22 08
पामगढ़ 65/23 01 बम्हनीडीह 22/23 01 बलौदा 54/23, 50/23, 86/23, 90/23, 92/23, 473/22 06 अकलतरा 33/23 01 नवागढ़ 41/23, 57/23 02 चांपा 107/23 01 शिवरीनारायण 45/23, 72/23, 76/23, 82/23 04 कुल 30 प्रकरण
आरोपियों के नाम

  1. विनोद कुमार वासुदेव उम्र 30 वर्ष निवासी गाड़ापाली थाना उरगा जिला कोरबा स्थाई पता ग्राम डमरू जिला बलौदा-बाजार
    02 वेद प्रकाश वासुदेव उर्फ गोलु उम्र 22 वर्ष निवासी गाड़ापाली थाना उरगा जिला कोरबा
    03 संतोष कुमार उर्फ लुटन उम्र 45 वर्ष निवासी कोसाबाड़ी वार्ड नंबर 33 चौकी रामपुर जिला कोरबा
    04 गंझु सिंह उम्र 27 वर्ष हाल मुकाम कोसाबाड़ी संतोष के मकान स्थाई पता नकना थाना अंबिकापुर जिला अंबिकापुर
    05 भूपेन्द्र सिंह राठौर उम्र 38 वर्ष निवासी रामपुर आईटीआई के पास चौकी रामपुर जिला कोरबा
    06 सुनील कुमार मरावी उम्र 36 वर्ष निवासी शंकर नगर चौकी रामपुर जिला कोरबा
    07 हरीश कुमार सोनी उम्र 38 वर्ष निवासी बुधवारी सीएसईबी जिला कोरबा
    08 वास्तव प्रसाद सोनी उम्र 49 वर्ष निवासी राजीव नगर थाना दर्री जिला कोरबा
    जप्त मशरूका का विवरणः-
  2. सोना आभूषण 185 ग्राम कीमती 1026750 रूपये।
  3. चांदी आभूषण 05 किलो 936 ग्राम कीमती 380000 रूपये।
  4. मोटर सायकल 03 नग जिसमे 01 सीबीजेड, 02 होण्डा साईन कीमती 450000 रूपये।
  5. कांस का बर्तन थाली 06 नग, लोटा 04 नग कीमती 20 हजार रूपये।
  6. नकदी रकम 413430 लाख रूपये।
  7. मोबाईल फोन 06 नग कीमती 140000 रूपये।
  8. ताला तोड़ने में प्रयुक्त पेचकस एवं लकड़ी का मुठ लगा सुम्मा।

इंडिया खबर 24 के सहयोगी कैमरामैन चित्रलेखा श्रीवास के साथ बिलासपुर संभागीय हेड अशोक कुमार श्रीवास की रिपोर्ट

Posted on

February 28, 2023

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

शहडोल में विकास की नई उड़ान: सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी ₹461 करोड़ के 134 प्रोजेक्ट्स की महा-सौगात,आम आदमी के मन मे सवाल शहडोल को सच में मिलेगा विकास या पहले की तरह साबित होगा ‘झुंझुना’?

शहडोल में विकास की नई उड़ान: सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी ₹461 करोड़ के 134 प्रोजेक्ट्स की महा-सौगात,आम आदमी के मन मे सवाल शहडोल को सच में मिलेगा विकास या पहले की तरह साबित होगा ‘झुंझुना’?

Scroll to Top